टिकटों का फैसला जल्दबाजी में नहीं करेगी भाजपा : बराला

महा जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला बहादुरगढ़ पहुंचे। पार्टी के स्थानीय विधायक और तमाम नेताओं ने उनका विश्राम गृह में स्वागत किया। इसके बाद बराला खुद बाजार में उतरे। दुकानदारों से संपर्क किया और समर्थन मांगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 11:51 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 06:42 AM (IST)
टिकटों का फैसला जल्दबाजी में नहीं करेगी भाजपा : बराला
टिकटों का फैसला जल्दबाजी में नहीं करेगी भाजपा : बराला

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

महा जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला बहादुरगढ़ पहुंचे। पार्टी के स्थानीय विधायक और तमाम नेताओं ने उनका विश्राम गृह में स्वागत किया। इसके बाद बराला खुद बाजार में उतरे। दुकानदारों से संपर्क किया और समर्थन मांगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ विधायक नरेश कौशिक, पार्टी जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, जिला परिषद चेयरमैन परमजीत सौलधा, युवा नेता युद्धवीर भारद्वाज भी थे। बराला ने दिल्ली रोड पर दुकानदारों से संपर्क साधा और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनता के प्रेम और समर्थन से उम्मीद है कि 75 से कहीं ज्यादा सीट भाजपा को मिलेंगी। बराला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा को कांग्रेस में नई जिम्मेदारी मिलने पर तंज कसा और कहा कि अब चलते-चलते कांग्रेस ने यह फैसला लिया है, इस पर तो इन दोनों नेताओं को सिर्फ बधाई ही दी जा सकती है।

बाकी तो वक्त तय करेगा कि नए तौर, तरीके और नए नेता विधानसभा चुनाव में क्या कर पाएंगे। बराला ने कहा कि भाजपा जल्दबाजी में टिकटों की घोषणा नहीं करेगी। सभी सीटों पर पूरा विचार करके फैसला लिया जाएगा। चुनाव घोषित होने के बाद भाजपा चुनाव समिति और केंद्रीय संसदीय बोर्ड ही टिकटों का फैसला करेगा। चुनाव घोषित होने तक संपर्क के कई दौर पूरे कर लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी