योग हर एक व्यक्ति के लिए आवश्यक : पूनम सांगवान

छावनी के ब्रह्माकुमारी सेंटर पन्ना कॉटेज में निश्शुल्क मेंटल एंड फिजिकल हेल्थ कंपेन आत्मोत्सव के तहत लेट गो योगा सेशन का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 06:40 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 06:40 AM (IST)
योग हर एक व्यक्ति के लिए आवश्यक : पूनम सांगवान
योग हर एक व्यक्ति के लिए आवश्यक : पूनम सांगवान

जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के ब्रह्माकुमारी सेंटर पन्ना कॉटेज में निश्शुल्क मेंटल एंड फिजिकल हेल्थ कंपेन आत्मोत्सव के तहत लेट गो योगा सेशन का आयोजन हुआ। जिसमें में योग गुरु पूनम सांगवान विशेष रूप से मौजूद थीं। उन्होंने योगा के द्वारा अपने नकारात्मक विचारों को लेट गो करने के तरीके बताएं और कहा कि योग हर एक के लिए आवश्यक है पर किसी को बेकार की भ्रांतियों को नहीं जीवन में नहीं अपनाई चाहिए। जीवन में मिले विभिन्न अनुभवों के आधार पर उसने योग की कई तकनीक तैयार की। उन्होंने बच्चों के लिए एनिमल योगा, बुजुर्गों के लिए चेयर योगा, डिप्रेशन के पेशेंट के लिए लेट गो योगा, युवाओं के लिए चैलेंज योगा, टीचर्स के लिए पेशेंस योगा समेत अन्य योगा तैयार किए हैं। योगा अगर भाव के साथ किया जाए तो वह ना सिर्फ आपके तन को स्वस्थ करता है बल्कि आपकी आत्मा को भी पवित्र करता है। इंसान सिर्फ अपनी सोच पर ध्यान दे तो उसका हर दिन उत्सव होगा।

chat bot
आपका साथी