विकास का पहिया घूमा, साइंस उपकरण के कारोबार से अंतरराष्ट्रीय पहचान

हरियाणा बने को 54 साल हो चुके हैं लेकिन अंबाला अंग्रेजी शासन काल से पहले का बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 07:10 AM (IST)
विकास का पहिया घूमा, साइंस उपकरण के कारोबार से अंतरराष्ट्रीय पहचान
विकास का पहिया घूमा, साइंस उपकरण के कारोबार से अंतरराष्ट्रीय पहचान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हरियाणा बने को 54 साल हो चुके हैं, लेकिन अंबाला अंग्रेजी शासन काल से पहले का बना हुआ है। इसी कारण यहां का क्षेत्रफल पंजाब और हिमाचल तक फैला हुआ था। परंतु समय के साथ-साथ क्षेत्रफल कम होता गया। हालांकि विकास के मामले में अंबाला की कपड़ा मार्केट का पूरे एशिया में नाम दर्ज है। यहां से पूरे उत्तर भारत में कपड़े का कारोबार होता है। पंजाब में आंतकवाद के दौरान उजड़ कर आए लोगों ने जिला में छोटा-मोटा कारोबार किया और आज वे करोड़पति बन चुके हैं।

वहीं पंजाब का विभाजन होने पर सबसे बड़ा घाटा अंबाला को सहना पड़ा। इतिहासकार अभिनव गुप्त ने बताया कि अंबाला का एरिया रोपड़ तक था, इसका काफी सीमावर्ती हिस्सा पंजाब में चला गया। इसी तरह हिमाचल बनने से पहले सोलन तक का हिस्सा अंबाला का था, वह भी कट गया। कालका जिला बनने से मोरनी का क्षेत्र कट गया, जो कि हरियाणा का एक मात्र हिल स्टेशन था।

------

-यहां पिछड़ते चले गए

शहर में मिक्सी उद्योग था, लेकिन यहां का यह उद्योग तकनीक के साथ दौड़ नहीं लगा पाया। जबकि अन्य कंपनियों ने मिक्सर के साथ ग्राइंडर मार्केट में उतार दिए थे। जगाधरी वर्कशॉप में यहां के युवाओं को नौकरियां मिली थीं, लेकिन दूसरा जिला बन गया। एसवाईएल अंबाला से निकलती है। इसका पानी जिला के लोगों को मिलना था। जो अब तक नहीं हो पाया। शहर और छावनी के बीच में किगफिशर बनाया गया था। उस दौरान बड़े दावे किए गए थे, परंतु यह लोगों का पसंदीदा नहीं बन पाया। एक दशक पहले जिले में सोना कारिगिरी का काफी काम था, परंतु अपराध बढ़ने के कारण सोना के कारीगर यहां से चले गए हैं। नगर निगम बनाकर जोड़ने का प्रयास किया गया था, परंतु आर्मी और एयरफोर्स का बीच में एरिया होने के कारण यह भी फेल हो गया।

---------

-होलसेल का हब बना अंबाला

अंबाला शहर में छोटा चाइना बाजार बन गया। या यूं कहे कि होलसेल का हब बन गया है। यहां पर डेकोरेटिव आइटम, सजावटी मूर्तियों, मनियारी, शादियों का सामान लेने के लिए लोग हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड से आते हैं। इतना ही नहीं होजरी का व्यापार काफी हद तक बढ़ गया है, क्योंकि लुधियाना पास है। हालांकि इस बिजनेस से सरकार को कोई ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा है।

--------

-दवाइयों का भी होता है बड़े स्तर पर काम

ट्विनसिटी की बात करें तो शहर और छावनी में दवा का काफी कारोबार किया जाता है। कई कंपनियों के अंबाला में ही कार्यालय हैं। यहीं से दूसरे राज्यों में दवाइयों की सप्लाई की जाती है। वहीं साइंस उपकरणों के कारोबार में जिले की अंतरराष्ट्रीय पहचान है।

chat bot
आपका साथी