जुलाई से पहले सभी नालों की सफाई का लक्ष्य, फो¨गग शेड्यूल जल्द होगा जारी: धर्मबीर

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : ट्विन सिटी में बरसाती सीजन से पहले ही नालों की सफाई के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 May 2018 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 20 May 2018 07:29 PM (IST)
जुलाई से पहले सभी नालों की सफाई का लक्ष्य, फो¨गग शेड्यूल जल्द होगा जारी: धर्मबीर
जुलाई से पहले सभी नालों की सफाई का लक्ष्य, फो¨गग शेड्यूल जल्द होगा जारी: धर्मबीर

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : ट्विन सिटी में बरसाती सीजन से पहले ही नालों की सफाई के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने हर वर्ष की भांति इस बार भी अनुबंध आधार पर अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है। इन कर्मचारियों ने मई माह से ही काम शुरू भी कर दिया है। कई प्रमुख नालों की सफाई का काम पूरा भी कर दिया गया है। इसके अलावा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू किया गया रात्रि सफाई अभियान अब नियमित रूप से चलाया जाएगा। इसके अलावा शहर में अवैध रूप से पनप रही डेयरियों पर भी जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। हाल ही में नगर निगम अंबाला की कमान संभाल चुके नगर निगम आयुक्त धर्मबीर ¨सह ने दैनिक जागरण संवाददाता उमेश भार्गव से सीधी बातचीत में कई प्रमुख सवालों के जवाब दिए। ट्विन सिटी वासियों को कैसे बरसाती सीजन से पहले बचाने की तैयारियों से अवगत कराया। दैनिक जागरण संवाददाता के सवालों का जवाब उन्होंने कुछ इस तरह से दिया।

प्रश्न: सर, आपने हाल ही में ज्वाइन किया है, इसीलिए आपकी अब क्या-क्या प्राथमिकताएं शहरवासियों के लिए हैं?

उत्तर: सबसे ज्यादा जोर इस समय हमारा नालों की सफाई का है। इस पर सारा ध्यान केंद्रित किया गया है ताकि बरसातों में किसी को कोई दिक्कत न हो।

प्रश्न: इस कार्य के लिए कितने अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है?

उत्तर: करीब 200 से ज्यादा कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया गया है ताकि समय रहते कार्य को पूरा किया जा सके।

प्रश्न: शहर में अवैध डेयरियां घटने की बजाए बढ़ती जा रही हैं, इसके लिए क्या व्यवस्था की जा रही है?

उत्तर: अवैध डेयरियों को नोटिस दिए जा रहे हैं। जल्द ही आदेशों की अनुपालना नहीं करने वाले डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रश्न: खतौली में करीब 72 डेयरियां शिफ्ट हुई थी लेकिन वहां सुविधाएं उन्हें नहीं मिल पा रही हैं? इसीलिए वह भी शहर में आने को मजबूर हैं, इस पर क्या काम चल रहा है?

उत्तर: खतौली में निकासी की समस्या के साथ-साथ पीने के पानी संबंधित जो भी दिक्कतें हैं उनका हम जल्द से जल्द समाधान करेंगे ताकि उन्हें दिक्कतें न रहें।

प्रश्न: ट्विन सिटी में सफाई की व्यवस्था खराब है? इसके लिए क्यों प्रयास नहीं हो रहे?

उत्तर: कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कुछ दिक्कतें आ रही हैं लेकिन यह अस्थाई समस्या है। हमने सफाई के लिए रात्रि सफाई अभियान भी शुरू किया हुआ है ताकि लोगों को सुबह उनका शहर स्वच्छ मिले। शहरवासियों से भी अनुरोध है कि वह भी व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

प्रश्न: वार्डबंदी का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है, क्या अभी वार्डबंदी की प्रक्रिया चल रही है?

उत्तर: नगर निगम भंग होने का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। उसी के कारण अभी प्रक्रिया रूकी हुई है।

प्रश्न: फो¨गग की व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है, कब तक शेड्यूल जारी किया जाएगा?

उत्तर: जल्द ही वार्डवार हम फो¨गग की व्यवस्था का शेड्यूल जारी करेंगे। हर वार्ड में फो¨गग करवाई जाएगी ताकि मच्छर जनित बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके।

chat bot
आपका साथी