एनएचएम के अनुबंधित कर्मियों को होगा करोड़ों का लाभ

राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा (एनएचएम) के अनुबंध कर्मचारियों को सर्व शिक्षा अभियान के कर्मियों की तर्ज पर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कराने पर एनएचएम कर्मचारियों ने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज का उनके आवास पर पहुंच आभार जताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:09 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:09 AM (IST)
एनएचएम के अनुबंधित कर्मियों को होगा करोड़ों का लाभ
एनएचएम के अनुबंधित कर्मियों को होगा करोड़ों का लाभ

जागरण संवाददाता, अंबाला : राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा (एनएचएम) के अनुबंध कर्मचारियों को सर्व शिक्षा अभियान के कर्मियों की तर्ज पर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कराने पर एनएचएम कर्मचारियों ने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज का उनके आवास पर पहुंच आभार जताया। विज के आवास पर पहुंचे एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रिहान रजा के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि गृह मंत्री श्री अनिल विज की वजह से यह संभव हो सका है। रजा ने कहा कि उन्हें बिना कहे ही सबकुछ मिल रहा है और गृह मंत्री के आशीर्वाद से उन्हें आगे भी सुविधाएं मिलेंगी।

सातवें वेतन आयोग के लागू होने से एनएचएम के 11476 अनुबंधित कर्मियों को 535.22 करोड़ का लाभ होगा जिसके तहत 5 साल से कम सेवा वाले 2151 कर्मियों को 84.74 करोड़, 5 साल से अधिक सेवा वाले 6220 कर्मियों को 296.73 करोड़ और 10 वर्ष से अधिक सेवा वाले 3105 कर्मियों को 153.74 करोड़ का लाभ प्राप्त होगा। इन कर्मियों में 1600 रुपये ग्रेड-पे से लेकर 5400 रुपये ग्रेड-पे के कर्मचारी शामिल है जिसके तहत 1600 ग्रेड-पे के पांच कर्मचारी, 1650 ग्रेड-पे के 321 कर्मचारी,1900 ग्रेड-पे के 1118 कर्मचारी, 2000 ग्रेड-पे के 19 कर्मचारी, 2400 ग्रेड-पे के 4594 कर्मचारी, 2800 ग्रेड-पे के 1065 कर्मचारी, 3200 ग्रेड-पे के 902 कर्मचारी, 3600 ग्रेड-पे के 109 कर्मचारी, 4000 ग्रेड-पे के 142 कर्मचारी, 4200 ग्रेड-पे के 2422 कर्मचारी, 4600 ग्रेड-पे के 51 कर्मचारी, 4800 ग्रेड-पे के 708 कर्मचारी और 5400 ग्रेड-पे के 20 कर्मचारी है। उल्लेखनीय है कि एनएचएम के कार्यक्रम के तहत मातृत्व एवं बाल देखभाल, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम और नॉन कम्यूनिकेबल बीमारियों के संबंध में कार्यक्रम चलाए जाते है। एनएचएम के तहत अवसरंचना, लोजिस्टिक, मानव संसाधन और नवीनता को अपनाया जाता है और एनएचएम प्राथमिक तौर पर लोगों को स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराने का काम करता है।

chat bot
आपका साथी