नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के 5 लाख रुपये वसूले

नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों पर सीलिग की कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को निगम ने चंडीगढ़ रोड पर अभिनंदन पैलेस से 5 लाख 86 हजार रुपए की प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 08:05 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 08:05 AM (IST)
नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के 5 लाख रुपये वसूले
नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के 5 लाख रुपये वसूले

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों पर सीलिग की कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को निगम ने चंडीगढ़ रोड पर अभिनंदन पैलेस से 5 लाख 86 हजार रुपए की प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली की। नगर निगम का टैक्स वसूली को लेकर अभियान जारी रहेगा। इस दौरान लोगों से 31 अक्तूबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अपील भी की जा रही है।

मालूम हो कि शहर में निगम का बकाएदारों पर करीब 20 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। निगम मुख्यालय ने प्रॉपटी टैक्स के बकाएदारों को 31अक्तूबर तक टैक्स जमा में 25 फीसदी छूट मिलेगी। वहीं वर्ष 2010-11 से 2016-17 के प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों को 25 फीसदी छूट और चालू वित्तीय वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स में 10 फीसदी की छूट मिल रही है। कोरोना काल में काफी लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया। वहीं 31 अक्तूबर के बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने में छूट का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए सुबह 9 से रात 9 बजे तक कांटर खुला रहता है। इसके साथ ही नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों पर सीलिग की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीरवार को चंडीगढ़ रोड पर अभिनंदन पैलेस पर निगम की टीम टैक्स वसूली के लिए पहुंची। पैलेसे के मालिक ने वर्ष 2010 से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया था। इस संबंध में टैक्स क्लर्क बलवीर सिंह ने बताया कि नगर निगम ने वीरवार को अभिनंदन पैलेस के मालिक से 5 लाख 86 हजार रुपए की टैक्स वसूली की। नगर निगम की मानें तो जल्द ही बकाएदारों को नोटिस जारी करेगा।

-----------

वर्जन

नगर निगम शहर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए मुनादी करा रहा है, ताकि लोगों को 25 फीसद छूट का लाभ मिल सके। वहीं निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीरेन्द्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम

chat bot
आपका साथी