सामाजिक सरोकारों के प्रति किया जागरूक

डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला छावनी की इंटरेक्ट क्लब व अर्ली एक्ट क्लब के तत्वावधान में संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 08:30 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 08:30 AM (IST)
सामाजिक सरोकारों के प्रति किया जागरूक
सामाजिक सरोकारों के प्रति किया जागरूक

जागरण संवाददाता, अंबाला: डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला छावनी की इंटरेक्ट क्लब व अर्ली एक्ट क्लब के तत्वावधान में संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रिसिपल रमेश बंसल ने कहा कि वर्तमान में हमारे राष्ट्र के सम्मुख सिगल प्लास्टिक यूज, जल-संरक्षण व तेजी से बढ़ता वायु प्रदूषण तीन प्रमुख चुनौतियां हैं जिनका संबंध सीधा धरा पर जीवन के अस्तित्व से जुड़ा है। भारतवर्ष में सलाना 56 लाख टन प्लास्टिक का कचरा बनता है जो पृथ्वी, पानी और हवा में जहर घोलने का काम करता है। इसी तरह जल संरक्षण भी आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने पटाखा रहित दीपावली मनाने का संदेश भी दिया। बच्चों व स्टाफ ने जल संरक्षण, सिगल यूज प्लास्टिक छोड़ने, पटाखा रहित दीपावली मनाने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी