बैंक में वारदात : रिटायर्ड राइटर का बैग काटकर राशि ले उड़ी महिलाएं

अंबाला शहर के कचहरी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दो महिलाओं ने वारदात को अंजाम दे दिया। जहां महिलाओं ने एक बुजुर्ग का कपड़े का थैला काट दिया और उसमें से 28 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। महिलाओं ने मुंह पर मास्क लगाए हुए थे इस कारण अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:51 PM (IST)
बैंक में वारदात : रिटायर्ड राइटर का बैग काटकर राशि ले उड़ी महिलाएं
बैंक में वारदात : रिटायर्ड राइटर का बैग काटकर राशि ले उड़ी महिलाएं

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : अंबाला शहर के कचहरी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दो महिलाओं ने वारदात को अंजाम दे दिया। जहां महिलाओं ने एक बुजुर्ग का कपड़े का थैला काट दिया और उसमें से 28 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। महिलाओं ने मुंह पर मास्क लगाए हुए थे, इस कारण अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

दल सिंह ने बताया कि वह अदालत में जजमेंट राइटर के पद से रिटायर्ड हो चुका है। उसके रिटायर्ड होने के बाद पेंशन की राशि बैंक में आती है। उसी राशि को लेने के लिए वह बैंक में पहुंचा था। वारदात के बाद उसे आभास हुआ, क्योंकि थैला हल्का महसूस हुआ। जहां देखा कि बैग पर कट लगा हुआ था। जलबेहड़ा के उत्तम नगर गांव जलबेहड़ा के दल सिंह ने बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक कोर्ट रोड ब्रांच अंबाला शहर में सेविग खाता है। 2 दिसंबर को वह अपने खाता से पैसे निकलवाने गया था। करीब साढ़े 11 बजे अपने खाते से 28 हजार रुपये अपने खाते से निकलवाकर अपने बैग में रख लिए थे। उसके बाद कापी पूरी कराने के लिए मशीन पर खड़ा था। उसके साथ दो महिलाएं भी खड़ी थी। जब उसने बैंक कापी पूरी करवाने के बाद अपने बैग को देखा तो उसमें से निकलवाए हुए 28 हजार रुपये नहीं थे। खुद के कपड़े के बैग को चेक किया तो उसमें एक कट लगा हुआ था, उसे शक है कि उसकी राशि पास खड़ी दोनों महिलाओं ने कपडे़ के बैग में कट मारकर निकाल ली है। दोनों महिलाओं को सामने आने पर वह पहचान सकता है। वारदात बैंक में लगे कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी की फुटेज अपनी कस्टडी में ले ली है और मामले में आरोपित महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी