हाईवे का निर्माण काम रुका, जाम से जनता बेहाल

अंबाला-जगाधरी हाईवे का बारिश के कारण तीन दिन से काम बंद है। जगह-जगह फैली निर्माण सामग्री से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को हाईवे पर यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। इससे सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। महेश नगर इंद्रा चौक बस स्टैंड आदि के पास लंबा जाम लग गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 06:20 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 06:20 AM (IST)
हाईवे का निर्माण काम रुका, जाम से जनता बेहाल
हाईवे का निर्माण काम रुका, जाम से जनता बेहाल

जागरण संवाददाता अंबाला : अंबाला-जगाधरी हाईवे का बारिश के कारण तीन दिन से काम बंद है। जगह-जगह फैली निर्माण सामग्री से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को हाईवे पर यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। इससे सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। महेश नगर, इंद्रा चौक, बस स्टैंड आदि के पास लंबा जाम लग गया। घंटों जाम में फंसे वाहन रेंगते रहे। जाम से निकलने के लिए लोगों को तमाम तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, बारिश से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस तक नहीं दिखाई दी। लोगों ने खुद ही स्थिति को संभाला। उसके बाद धीरे-धीरे कर वाहनों को निकाला गया।

हाईवे पर संभलकर निकलें

इन दिनों अंबाला-जगाधरी हाईवे पर काम तेजी से चल रहा है, लेकिन पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते काम बंद है। हाईवे पर अंडरपास के लिए खोदाई की गई थी। बारिश के चलते मिट्टी का ढेर सड़क पर फैल गया। उससे मार्ग पर फिसलने हो गई है। ऐसे में हादसे होने का भी खतरा बना हुआ है। महेशनगर में हाईवे पर दो पहिया वाहन गिरते नजर आए। अगर आप इस हाईवे से होकर जा रहे है तो गति नियंत्रित और संभलकर चलना होगा।

डेढ़ साल तक चलेगा काम

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर लोगों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि इस हाईवे का निर्माण कार्य करीब डेढ साल तक चलेगा। ऐसे में जाम की समस्या बनी रही, लेकिन इस हाईवे पर पुलिस को अलर्ट किया गया था, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी हाइवे पर नहीं दिखाई देता। जिससे जाम की समस्या रोजाना बनी रहती है।

chat bot
आपका साथी