झूठी घोषणा कर सरकार ने लूटी वाहवाही : कपूर

संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रचार के चलते कांग्रेसी नेता डॉ कपूर ¨सह ने गांव भेड़ों, बिलासपुर, बडीबस्सी, खेड़की में कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने मिलकर भाजपा को उखाड़ फेंकना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 08:35 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 12:39 AM (IST)
झूठी घोषणा कर सरकार ने लूटी वाहवाही : कपूर
झूठी घोषणा कर सरकार ने लूटी वाहवाही : कपूर

संस, शहजादपुर : संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रचार के चलते कांग्रेसी नेता डॉ कपूर ¨सह ने गांव भेड़ों, बिलासपुर, बडीबस्सी, खेड़की में कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने मिलकर भाजपा को उखाड़ फेंकना है। सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए झूठी घोषणा कर वाहवाही लूटी। पूर्व चैयरमैन सुनील शर्मा भेड़ों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की भावना को देखते हुए हाई कमान यदि डॉ कपूर ¨सह को चुनावी मैदान में उतारती है तो क्षेत्र की जनता साथ खड़ी है। इस अवसर पर रवि नसीरपुर, मनीष भारद्वाज, रामकुमार, आशीष शर्मा, संजीव शर्मा, रुलदा राम शर्मा, रामकुमार शर्मा, अशोक कुमार, मुकेश गोल्डी, लक्की नम्बरदार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी