सरेबाजार लड़की को जबरन बैठाया कार में और फिर चिल्लाती रही लड़की...

सरेबाजार एक युवक ने जबरन लड़की को कार में बैठा दिया। लोगों ने किसी तरह कार रोकी और उन्हें पुलिस के हवाले किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 16 Oct 2016 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 16 Oct 2016 05:03 PM (IST)
सरेबाजार लड़की को जबरन बैठाया कार में और फिर चिल्लाती रही लड़की...

जेएनएन, अंबाला शहर। ओबराय स्वीट्स के पास महेश नगर में गत दिवस रात आठ बजकर 40 मिनट पर अचानक हाईप्रोफाइल ड्रामा हो गया। एक युवक एक युवती को हाथ से पकड़कर खींचते हुए लाया और इंडिका गाड़ी में उसे डालकर गाड़ी को अंदर से लॉक कर दिया। लड़की चिल्ला रही थी। इस लड़की के साथ-साथ दो और लड़कियां भी थी। लड़की को गाड़ी में इस तरह डालते और बाद में लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया।

अपहरण की आशंका को देखते हुए लोगों ने लड़की को गाड़ी से बाहर निकालने के लिए और गाड़ी को बंद करने के लिए कहा तो लड़कों ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने गाड़ी सहित दो लड़कों को मौके पर धर दबोचा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महेश नगर थाना पुलिस तीन लड़कियों सहित दो लड़कों को पीसीआर में बिठाकर थाने ले गई, लेकिन थाने में जाकर मामला पूरा उलट हो गया।

पढ़ें : बिस्तर पर पति करता था ऐसा काम कि कांप जाती थी पत्नी

पुलिस जांच में पता चला कि पांचों युवक-युवतियां एक ही कंपनी में काम करते हैं। वह एक नामचीन कंपनी के प्रोडक्ट की एडवरटाइजिंग करते हैैं। लड़कियां ग्रामीण एरिया में जाती हैं वहां 15-20 महिलाओं का ग्रुप जोड़ती हैं और उन्हें एड करते हुए कंपनी के प्रोडक्ट बताते हुए मुफ्त में शैंपू वितरित करती हैं।

पढ़ें : युवक रात में दिव्यांग किशोरी के बिस्तर में घुस गया, मां ने देखा तो...

शनिवार को तीनों युवतियां और युवक यमुनानगर के तेजली में गए थे। इनमें से दो युवतियां बब्याल की रहने वाली थी और तीसरी दुखेड़ी की रहने वाली थी। बब्याल की रहने वाली एक युवती ने अन्य दो युवतियों का तेजली में दोपहर डेढ़ बजे कहा कि वह काम नहीं कर सकती उसके सिर में दर्द है।

इस पर दोनों युवतियों ने उसे गाड़ी में ही आराम करने को कहा। साथ ही दोनों ने उसे समझाया कि वह शाम को उसे घर छोड़ देंगे। लड़की नहीं मानी। इस पर इन लड़कियों के साथ गए युवक अतुल ने लड़की का फोन लेकर उसके मां-बाप को शिकायत करने की चेतावनी दी, लेकिन लड़की फोन छोड़कर ऑटो पकड़कर वहां से निकल गई।

इसके बाद युवती के फोन पर उसके माता-पिता के फोन आने लगे। दोनों लड़कियों ने बताया कि उनकी बेटी उनके पास नहीं है और फोन छोड़कर चली गई है। परिजनों को शक हुआ और मामला बढ़ गया। युवतियों ने बताया कि जो लड़की मोबाइल छोड़कर आई थी वह ओबराय स्वीट्स के पास रहने वाले लड़के के जरिए ही कंपनी में लगी थी। इसी कारण वह काम खत्म करने के बाद मोबाइल फोन देने उसी लड़के के पास गई।

इस दौरान वह लड़की उसकी लड़के पास थी। यह देखकर उन्होंने उसे गाड़ी में जबरदस्ती करते हुए घर छोडऩे के लिए बैठाना चाहा तो मामला बढ़ गया। रात 10 बजे तक लड़कियों को छोड़ दिया गया था, जबकि लड़कों से पूछताछ की गई।

पढ़ें : घर में दिव्यांग पति के साथ थी महिला और घुस आया हेड कांस्टेबल, फिर...

chat bot
आपका साथी