बिस्तर पर पति करता था ऐसा काम कि कांप जाती थी पत्नी
पति अपनी पत्नी से बिस्तर पर एेसी डिमांड करता था कि पत्नी की रुह कांप जाती। वह उससे जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था।
जेएनएन, पटियाला। पति पत्नी से ऐसी डिमांड करता था कि उसकी रुह कांप जाती। वह अपनी पत्नी पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दवाब बनाता था, जब मना करती तो वह उससे मारपीट करने पर उतारू हो जाता था। कई बार उसने उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजधार हथियार भी चलाया। अब महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
गुरुनानक नगर निवासी 40 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका उससे अक्सर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। उसने कई बार पति को ऐसा करने से रोका, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनता। महिला के मुताबिक जब दर्द असहनीय हो गया तो उसने अपने पति को रोका। इस पर उसके पति ने उससे मारपीट की।
पढ़ें : युवक रात में दिव्यांग किशोरी के बिस्तर में घुस गया, मां ने देखा तो...
महिला के मुताबिक वह जब भी उसका विरोध करती थी वह उससे मारपीट करता था। एक बार तो पति ने उसे धमकी दी कि अगर उसने ज्यादा विरोध किया तो वह जहर निगल लेगा। एक बार उसने जहरीली दवा निगलने की कोशिश भी की। बहरहाल, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें : घर में दिव्यांग पति के साथ थी महिला और घुस आया हेड कांस्टेबल, फिर...