दिल्ली की टीम ने कूड़े से खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया

पंचायत भवन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शहर को सुंदर बनाने और घर में कूड़ा निस्तारण करने का प्रशिक्षण दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:45 AM (IST)
दिल्ली की टीम ने कूड़े से खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया
दिल्ली की टीम ने कूड़े से खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पंचायत भवन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शहर को सुंदर बनाने और घर में कूड़ा निस्तारण करने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान दिल्ली की टीम ने घर में कूड़ा निस्तारण के तरीके बताए। मौके पर नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता भी मौजूद रहे।

स्वच्छ भारत मिशन में हर साल शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर रैंकिग दी जाती है। हालांकि नगर निगम हर साल अपनी रैंकिग में सुधार कर रहा है, लेकिन डोर-टू-डोर कूड़ा नहीं उठाने और कूड़े से खाद बनाने का काम बंद होने से रैंकिग में कम ही सुधार हो पाता है। वहीं अब स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 शुरू हो चुका है। इसको लेकर स्वच्छ भारत मिशन के ट्रेनर अजय सिन्हा ने निगम कर्मियों को कूड़े से खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया। इसमें ट्रेनर अजय सिन्हा ने बताया कि घर में आसानी से गीले और सूखे कूड़े को अलग किया जाए। इसके बाद कूड़े से घर में आसानी से ही खाद बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हर घर में कूड़े से खाद बनाने से कूड़े की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस मौके पर नारायणगढ़ नगर पालिका, नगर परिषद कैंट और बराड़ा नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी