डीजे पर डांस के दौरान फौजी से हुआ विवाद, तलवारों से किया घायल

घर छुट्टी पर आए सेनाकर्मी रणधीर सिंह पर गांव के ही लोगों ने रंजिशन हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। मामला शादी समारोह में डीजे पर नाचते हुए उपजे विवाद से पैदा हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 05:53 AM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2020 06:11 AM (IST)
डीजे पर डांस के दौरान फौजी से हुआ विवाद, तलवारों से किया घायल
डीजे पर डांस के दौरान फौजी से हुआ विवाद, तलवारों से किया घायल

संवाद सहयोगी, साहा

घर छुट्टी पर आए सेनाकर्मी रणधीर सिंह पर गांव के ही लोगों ने रंजिशन हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। मामला शादी समारोह में डीजे पर नाचते हुए उपजे विवाद से पैदा हुआ। इसी रंजिश में हमलावरों ने तीन दिन बाद सेना कर्मी पर तलवारों से हमला कर दिया। सेना कर्मी जाट रेजीमेंट में तैनात है। साहा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रणधीर ने बताया कि उसके ताया के बेटे की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह छुट्टी पर अपने घर गांव दुबली में आया था। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को उसके ताया के बेटे की शादी थी, जिसमें वह शामिल हुआ। इसी में उनके गांव का गुरिद्र उर्फ गोटा भी शामिल हुआ।

शादी में रात के समय डीजे पर डांस करते हुए गुरिद्र ने उसके साथ गाली गलौच की। विवाद बढ़ गया तो परिवार वालों ने उसे समझाकर घर भेज दिया। इसी की रंजिश के चलते गुरिद्र सिंह ने तीन मार्च को अपने साथियों हैप्पी, जसविद्र सिंह उर्फ जस्सा, सतविद्र सिंह, प्रीतम सिंह उर्फ बबली के साथ हमला कर दिया। इन सभी ने तलवारों व लाठी डंडों के साथ उस पर हमला कर घायल कर दिया।

जब शोर मचाया तो दलजीत सिंह व बलजिदर सिंह निवासी गांव दुबली आए। सभी आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसको सेना अस्पताल अंबाला छावनी लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी