छेड़खानी की दो माह पहले एसपी को दी शिकायत, नहीं हुई कोई कार्रवाई

एक तरफ जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 06:50 AM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 06:50 AM (IST)
छेड़खानी की दो माह पहले एसपी को दी शिकायत, नहीं हुई कोई कार्रवाई
छेड़खानी की दो माह पहले एसपी को दी शिकायत, नहीं हुई कोई कार्रवाई

संवाद सहयोगी, बराड़ा : एक तरफ जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसका अंदाजा कस्बा में एक महिला के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में देखने को मिला। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई। पीड़िता ने छेड़खानी के मामले में कार्रवाई न करने को लेकर पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कहा कि उसके साथ छेड़खानी की घटना को दो महीने बीत चुके हैं, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की। कस्बा की पीड़िता ने रेलवे कालोनी के एक बुजुर्ग पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत एसपी को दी, लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। बीते 3 फरवरी को उसके पति, सास-ससुर व घर के अन्य सदस्य सत्संग भवन बराड़ा में आयोजित कार्यक्रम में गए हुए थे। घर पर वह अकेली थी। सुबह करीब 10 बजे मौका पाकर आरोपित घर में घुस आया और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। जब महिला ने उसकी अश्लील हरकतें करने का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। कुछ दिन तो वह डर के मारे चुप रही और घर वालों को नहीं बताया। दो दिन बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसपी ने शिकायत को बराड़ा थाना में मार्क कर दिया, लेकिन तब से पीड़िता मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगा रही है।

वर्जन

ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। वैसे भी बराड़ा थाना में मेरे ज्वाइनिग से पहले की शिकायत है। अगर उनके पास इस मामले की शिकायत आती है तो जांच कर पीड़िता को पूर्ण न्याय दिलाया जाएगा।

-सतीश कुमार, एसएचओ थाना बराड़ा।

chat bot
आपका साथी