भाजपाई भाईचारा यज्ञ करके बांटेंगे दूध और जलेबियां

अंबाला शहर : शहर के विधायक असीम गोयल भाईचारा यज्ञ का आयोजन करके दूध और जलेबियां बांट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 01:46 AM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 01:46 AM (IST)
भाजपाई भाईचारा यज्ञ करके बांटेंगे दूध और जलेबियां
भाजपाई भाईचारा यज्ञ करके बांटेंगे दूध और जलेबियां

अंबाला शहर : शहर के विधायक असीम गोयल भाईचारा यज्ञ का आयोजन करके दूध और जलेबियां बांटेंगे। हवन का आयोजन कालका चौक पर पटियाला हाउस के आगे जीटी रोड पर किया जाएगा। सुबह दस बजे प्रारंभ होने वाला यज्ञ करीब पौना घंटा चलेगा जिसमें प्रदेश में भाईचारा और समरसता कायम रखने की प्रार्थना के साथा भाजपा की स्थानीय इकाईयां आहुतियां डालेंगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने इनेलो 23 फरवरी को पंजाब में जाकर नहर की खुदाई करने का आह्वान कर झूठी वाहवाही लूटने के लिए मात्र पाखंडबाजी कर रही है।

इनेलो को शर्मिदगी उठानी पड़ेगी

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि इनेलो को शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी और ये मुंह छुपाते हुए फिरेंगे। विज ने कहा कि यह इनका मुर्खतापुर निर्णय है, इस पर इनेलो को शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी, यह कभी भी सफल होने वाला अभियान नहीं है, यह पूरी तरह से विफल होगा, यह जगह ढूंढ रहे हैं कि मुंह कहां छिपाये। जाट आंदोलनकारी के मोदी पर दी गलत बयानबाजी पर विज ने कहा कि इस तरह का ब्यान देने वाले के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर दिया है, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी और उन्हें माफ नही किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी