जनता के बीच जाने को भाजपा के पास मुद्दा नहीं : रामकिशन

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति सदस्य एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राम किशन गुर्जर ने कहा कि 5 साल के शासनकाल के बाद भी भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 06:40 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 06:40 AM (IST)
जनता के बीच जाने को भाजपा के पास मुद्दा नहीं : रामकिशन
जनता के बीच जाने को भाजपा के पास मुद्दा नहीं : रामकिशन

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस समिति सदस्य एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राम किशन गुर्जर ने कहा कि 5 साल के शासनकाल के बाद भी भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। भाजपा अब केवल शहीदों की शहादत को चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। रामकिशन शनिवार को हलके के गांव लखनौरा, अंधेरी व लालपुर में नुक्कड़ सभाओं को सबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख देना, 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार, कालाधन लाने के झूठे वायदे कर सता हथिया कर भाजपा सफल हो गई। अब पिछले 5 वर्षों में भाजपा द्वारा किये गए नोटबंदी, जीएसटी से आज देश को फायदा होने की बजाए नुकसान हुआ। यही वजह है आज मोदी व उनकी पार्टी के खाते में ऐसी कोई उपलब्धि नही जिसको वे जनता के सामने रख वोट मांग सके। इस अवसर पर उनके साथ गुरविद्र बेरखेड़ी, पवन धीमान, संदीप नखडोली, अमित वालिया, जितेंद्र अब्दुल्ला, नरेंद्र देव शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी