गैंगवार में गोली लगने से घायल भोला की होगी न्यूरो सर्जरी

पिछले दिनों हुए गैंगवार में गोली लगने से घायल विशाल उर्फ भोला की हालत तीसरे दिन भी पीजीआइ चंडीगढ़ में गंभीर बनी रही। भोला का प्लस रेट और रक्तचाप सामान्य नहीं हो रहा। रविवार शाम तक उसका प्लस रेट 30 तक ही रह रहा था जबकि सामान्य प्लस रेट प्रति मिनट 60 से 65 के बीच रहना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 08:27 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 08:27 PM (IST)
गैंगवार में गोली लगने से घायल भोला की होगी न्यूरो सर्जरी
गैंगवार में गोली लगने से घायल भोला की होगी न्यूरो सर्जरी

जागरण संवाददाता, अंबाला : पिछले दिनों हुए गैंगवार में गोली लगने से घायल विशाल उर्फ भोला की हालत तीसरे दिन भी पीजीआइ चंडीगढ़ में गंभीर बनी रही। भोला का प्लस रेट और रक्तचाप सामान्य नहीं हो रहा। रविवार शाम तक उसका प्लस रेट 30 तक ही रह रहा था जबकि सामान्य प्लस रेट प्रति मिनट 60 से 65 के बीच रहना चाहिए। हालांकि राहत की बात यह है कि भोला के शरीर से हो रहा रक्तस्राव रविवार को बंद हो गया। इसीलिए रविवार को उसे रक्त चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन अभी भी भोला को होश नहीं आया है।

भोला की रीढ़ की हड्डी और जांघ के नीचे अभी भी तीन गोलियां फंसी हैं। आपरेशन कर डाक्टर अलग-अलग हिस्सों से चार गोलियां निकाल चुके हैं। अब भोला के सिर का आपरेशन होना है। बताया जा रहा है कि कुछ छर्रे उसके दिमाग में लगे हैं जिससे दिगाम में जख्म हो चुके हैं। इसीलिए न्यूरो सर्जन सर्जरी की बात कह रहे हैं, लेकिन इस सर्जरी के लिए प्लस रेट न्यूनतम 65 से 70 होना चाहिए साथ ही बीपी भी 100 से अधिक होना अनिवार्य है जो कि अभी नहीं हो रहा। इसी कारण उसे वेंटिलेटर पर भी रखा गया है।

बता दें कि 20 जनवरी को शाम करीब साढ़े 4 बजे अंबाला छावनी में डीएवी रिवर साइड स्कूल के सामने कार में सवार मोहित की करीब 24 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। भोला भी मोहित राणा के साथ कार में ही सवार था। हत्यारोपितों ने इसी दौरान भोला को भी करीब सात गोलियां मारी थी। गंभीर हालत के कारण उसे पीजीआइ चंडीगढ़ में रेफर किया गया था।

chat bot
आपका साथी