लड़की देखने गया था लड़का, रिश्ता तय होते ही अचानक हुआ एेसा कि खिसक गई पैरों तले जमीन

घर में खुशी का माहौल था। आखिरकार लड़की का रिश्ता जो हो रहा था। लड़का व लड़की दोनों पक्षों के लोग बैठे थे। इसी दौरान अचानक एेसा हुआ कि कोहराम मच गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 03:59 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 05:37 PM (IST)
लड़की देखने गया था लड़का, रिश्ता तय होते ही अचानक हुआ एेसा कि खिसक गई पैरों तले जमीन
लड़की देखने गया था लड़का, रिश्ता तय होते ही अचानक हुआ एेसा कि खिसक गई पैरों तले जमीन

जेएनएन, अंबाला शहर। घर में खुशी का माहौल था। आखिरकार लड़की का रिश्ता जो हो रहा था। लड़का व लड़की दोनों पक्षों के लोग बैठे थे। लड़का और लड़की दोनों ने एक-दूसरे से शादी के लिए हामी भरी तो मिठाई बंटी। इसके शगुन का दिन भी तय हो गया। बुधवार को शगुन का दिन तय किया गया। इसके बाद दोनों परिवार खाना खाने लगे, लेकिन इसी दौरान अचानक एेसा हुआ, जिससे सबके पैरों तले जमीन खिसक गई।

दरअसल, गांव गरनाला निवासी (29) गुरविंद्र सिंह अपने चाचा बचन सिंह के साथ अपने लिए लड़की देखने अंबाला शहर के रणजीत नगर में गया था। बचन सिंह ने बताया कि वह सुबह 11 बजे दुल्हन देखने गए थे। वहां पर लड़का-लड़की ने एक दूसरे को पसंद किया और बात पक्की हो गई। इतना ही नहीं दोनों परिवारों ने बुधवार को शगुन की तारीख भी तय कर दी थी।

तारीख तय होने के बाद दोनों परिवारों में मिठाई बांटी गई। इसके बाद दोपहर को भोजन भी करवाया गया। जैसे ही गुरविंदर ने भोजन किया वह वहीं पर गिर गया। आनन-फानन में परिजन उसे उठाकर अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है।

लड़के के पिता लाभ सिंह ने बताया कि गुरविंदर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह लालड़ू में एक फैक्टरी में नौकरी करता था। पिछले साल ही गुरविंदर की मां का बीमारी के कारण निधन हुआ था।

पोस्टमार्टम को लेकर भी बनी रही उलझन

ट्रामा सेंटर में गुरविंदर के शव के पोस्टमार्टम को लेकर भी दोपहर बाद तक उलझन बनी रही। परिवार के कुछ लोग चाहते थे कि गुरविंदर का पोस्टमार्टम हो। वहीं कुछ लोग इससे इन्कार कर रहे थे। इसी कारण परिजनों ने सिविल सर्जन से पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुहार भी लगाई, लेकिन उन्होंने संबंधित थाना में परिजनों को बात करने के लिए कहा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी