स्वामी विवेकानंद को अर्पित किए श्रद्धासुमन

By Edited By: Publish:Sat, 18 Aug 2012 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 18 Aug 2012 08:01 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद को अर्पित किए श्रद्धासुमन

जागरण संवाद केंद्र, अंबाला शहर

भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा द्वारा शहर के पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल को स्वामी विवेकानंद का चित्र व साहित्य भेंट किया गया। इस अवसर पर विवेकानंद साहित्य पर आधारित प्रतियोगिता के लिए 100 छात्रों को पुस्तकें भी दी गई।

परिषद अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सचिव भारती खन्ना, रविंद्र अग्रवाल, राजेश जैन, अमन रावल, विवेक सबलोक आदि ने विद्यालय जाकर यह सामग्री प्रबंधक समिति के प्रधान सतपाल जैन तथा प्राचार्या ज्योत्स्ना सचदेवा को सौंपी। विवेक ने बताया कि स्कूल में पिछले महीने परिषद द्वारा करवाए गए प्रांतीय बाल संस्कार शिविर तारे जमीं पर के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रधान सतपाल जैन तथा प्राचार्या ज्योत्स्ना सचदेवा को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार भी जताया गया। परिषद ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सहयोग के लिए स्कूल उपप्रधान प्रेम भूषण जैन, प्रबंधक विनय जैन, मनोज जैन, अशोक जैन, सुरेंद्र जैन का भी आभार व्यक्त किया। परिषद ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी स्कूल प्रबंधक समिति भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बचाने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर सहयोग करेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी