गोली लगने से पांच मिनट पहले मां ने मिलाया था भोला को चाय पीने के लिए फोन

गोली लगने से ठीक 5 मिनट पहले विशाल उर्फ भोला की मां ने भोला को फोन मिलाया था। विशाल की मां कमलेश ने पूछा था कि बेटा चाय पीने कब तक आओगे। रोजाना सभी चाय शाम साढ़े चार बजे एक साथ पीते थे। लेकिन फोन पर विशाल ने कहा था कि वह आज चाय पीने नहीं आएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 10:04 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 10:04 PM (IST)
गोली लगने से पांच मिनट पहले मां ने मिलाया था भोला को चाय पीने के लिए फोन
गोली लगने से पांच मिनट पहले मां ने मिलाया था भोला को चाय पीने के लिए फोन

जागरण संवाददाता, अंबाला : गोली लगने से ठीक 5 मिनट पहले विशाल उर्फ भोला की मां ने भोला को फोन मिलाया था। विशाल की मां कमलेश ने पूछा था कि बेटा चाय पीने कब तक आओगे। रोजाना सभी चाय शाम साढ़े चार बजे एक साथ पीते थे। लेकिन फोन पर विशाल ने कहा था कि वह आज चाय पीने नहीं आएगा। इसके करीब आधे घंटे बाद कमलेश को पता चला कि विशाल को गोलियां मार दी गई हैं।

उसे आसपास के लोगों ने सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो दिखाई। उस समय वह किसी घर में काम कर रही थी। बेटे को गोली लगने की सूचना मिलते ही मां तुरंत मंदिर में पहुंची और वहां पर बेटे की सलामती के लिए दुआ मांगी। विशाल अपनी मां का इकलौता बेटा है। कमलेश ने बताया कि उसके पति का कुछ साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था।

कमलेश ने रुंधे गले से बताया कि उसे तो दुनियादारी का भी कुछ नहीं पता। अब उसे यही चिता सता रही थी कि उसका बेटा पीजीआइ चंडीगढ़ में कैसा होगा। रात करीब साढ़े 9 बजे जब कमलेश के पास फोन पर सूचना आई कि उसका बेटा जीवित है और इलाज चल रहा है, तब जाकर मां का कलेजा कुछ शांत हुआ।

chat bot
आपका साथी