सूर्य के झुके होने का चला पता

शोधकर्ताओं में शामिल एलिजाबेथ बेली ने बताया कि प्लेनेट नाइन अन्य ग्रहों की तुलना में बहुत ब़$डा होने के अलावा अपनी कक्षा में झुकाव के साथ सूर्य की परिक्रमा कर रहा है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 02:32 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 02:40 PM (IST)
सूर्य के झुके होने का चला पता

न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सूर्य के अपने अक्ष पर झुके होने के रहस्य को सुलझाने का दावा किया है। इसके लिए 'प्लेनेट नाइन' को जिम्मेदार माना गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह सौरमंडल के किनारे पर स्थित है। हालांकि, इसे अभी तक देखा नहीं जा सका है।

कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने इस साल जनवरी में चैनल नाइन के अस्तित्व के बारे में अनुमान लगाया था। ब़डे आकार के होने के कारण सौरमंडल के अन्य ग्रह भी प्रभावित हैं। इसके चलते ही सूर्य अपने अक्ष पर झुका हुआ प्रतीत होता है। शोधकर्ताओं में शामिल एलिजाबेथ बेली ने बताया कि प्लेनेट नाइन अन्य ग्रहों की तुलना में बहुत ब़$डा होने के अलावा अपनी कक्षा में झुकाव के साथ सूर्य की परिक्रमा कर रहा है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इन परिस्थितियों में सौरमंडल के अन्य ग्रहों को भी खुद को समायोजित करना पड़ता है। यही वजह है कि सूर्य के अनुरूप अन्य ग्रह भी अपनी अक्ष पर कुछ डिग्री तक झुके हुए हैं। प्लेनेट नाइन पृृथ्वी से दस गुना ज्यादा ब़डा बताया गया है।

READ: मिल्की वे में मिला सूर्य से तीस गुना बड़ा तारा

chat bot
आपका साथी