Move to Jagran APP

आदिवासियों के बारे में जानना चाहते हैं तो गुडन्यूज, मुख्यमंत्री पटनायक ने किया आदिवासी ज्ञानकोष का विमोचन

पुस्तक में 62 जनजाति संप्रदाय के संदर्भ में पुस्तक में है विस्तृत तथ्य अनुषंधान कर्ता शिक्षाविदों छात्र-छात्राओं तथा नीति निर्धारकों के लिए अमूल्य। पांच संपादित संख्या में कुल 3800 पन्ने वाली इस पुस्तक में 418 अनुषंधान संदर्भ प्रकाशित किया गया है।

By JagranEdited By: Vijay KumarPublished: Tue, 27 Sep 2022 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 06:47 PM (IST)
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संग्रहालय गैलरी का परिदर्शन किया।

जासं, भुवनेश्वर : आदिवासियों के अधिकार को सुनिश्चित करने, उनकी कला-संस्कृति तथा परंपरा की सुरक्षा के साथ प्रचार प्रसार करने को लेकर राज्य सरकार हमेंशा महत्व दे रही है। इसी क्रम में सरकार ने एक और अध्याय जोड़ दिया है। देश में पहले राज्य के तौर पर ओडिशा ने 62 आदिवासी संप्रदाय को लेकर एनसाइक्लोपीडिया आफ ट्राइबल्स इन ओडिशा नामक एक पुस्तक (आदिवासी ज्ञानकोष) तैयार किया है। जनजाति संग्रहालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस पुस्तक का विमोचन किया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा है कि राज्य में रहने वाले सभी आदिवासी संप्रदाय से संबंधित अनुषंधान तथ्य प्रकाशित कर मुझे खुशी हो रही है। यह एनसाइक्लोपीडिया सभी शिक्षाविद, छात्र-छात्रा, गवेषक, नीति निर्धारक एवं आदिवासियों के बारे में जानने वाले लोगों के लिए बहुमूल्य संपदा से कम नहीं है। आदिवासियों की कला, परंपरा, संस्कृति, जीवन शैली हमें बहुत कुछ शिक्षा देती है। इन तमाम तथ्य को इसमें शामिल किया गया है। अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति गवेषणा एवं प्रशिक्षण अनुष्ठान (एससीएसटीआरटीआई) बहुत ही अच्छा कार्य करने की बात मुख्यमंत्री ने कही है।

पांच संपादित संख्या में कुल 3800 पन्ने वाली इस पुस्तक में 418 अनुषंधान संदर्भ प्रकाशित किया गया है। 62 प्रकार के आदिवासी संप्रदाय 13 असुरक्षित आदिवासी जनजाति समूह के संदर्भ में विस्तृत सूचना उपलब्ध की गई है। इन 418 संदर्भों को पिछले 60 वर्ष से विभिन्न पत्रिका एवं अन्य प्रकाशन की तरफ से प्रकाशित किया गया है। पिछले चार साल से इस एनसाइक्लोपीडिया की प्रस्तुति चल रही है, जिसका अनुष्ठान के निदेशक प्रो. एबी.ओता एवं सलाहकार एससी महांति ने नेतृत्व लिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संग्रहालय गैलरी का परिदर्शन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.