क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा करणी सेना की महिला शाखा की गुजरात अध्यक्ष नियुक्त

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह ने रिवाबा जडेजा को गुजरात करणी सेना महिला शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 08:02 PM (IST)
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा करणी सेना की महिला शाखा की गुजरात अध्यक्ष नियुक्त
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा करणी सेना की महिला शाखा की गुजरात अध्यक्ष नियुक्त
अहमदाबाद, जेएनएन। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा राजपूत समाज के चर्चित संगठन करणी सेना की महिला शाखा की गुजरात अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। रिवाबा ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को निभाने का बखूबी प्रयास करेंगी, महिलाओं व बच्चियों पर हो रहे अपराध व दुष्कर्म की घटनाओं पर उनहोंने दुख भी जताया।

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह ने रिवाबा जडेजा को गुजरात करणी सेना महिला शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। रिवाबा ने नियुक्ति के बाद कहा कि वे समाज की महिलाओं के उत्थान के लिए काम करेंगी।

उन्होंने देश व गुजरात में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध व बच्चियों के साथ होने वाले दुष्कर्म की घटनाओं को शर्मनाक बताते हुए इसके प्रति समाज व लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। गुजरात के अलावा दिल्ली व मध्य प्रदेश में भी करणी सेना की महिला अध्यक्ष कार्यरत हैं।

chat bot
आपका साथी