अस्पताल में भर्ती पति-पत्नी ने एक समय पर ही दम तोड़ा

कहा जाता है कि पति-पत्नी का साथ जन्म-जन्मांतर का होता है। ऐसा ही एक मामला वडोदरा में सामने आया, जहां अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती पति-पत्नी ने एक ही समय यानी की 3.45 पर दम तोड़ा। दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 24 Apr 2016 05:57 AM (IST) Updated:Sun, 24 Apr 2016 06:08 AM (IST)
अस्पताल में भर्ती पति-पत्नी ने एक समय पर ही दम तोड़ा

वडोदरा। कहा जाता है कि पति-पत्नी का साथ जन्म-जन्मांतर का होता है। ऐसा ही एक मामला वडोदरा में सामने आया, जहां अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती पति-पत्नी ने एक ही समय यानी की 3.45 पर दम तोड़ा। दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।

- शहर के फतेपुरा में रहने वाले 70 वर्षीय चुनीलाल मारवाड़ी एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
- उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन के पहले ही उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई।
- यह खबर जब पत्नी मीराबेन को मिली, तो उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- जहां सुबह 3.45 को डॉक्टरों ने मीरा बेन को मृत घोषित कर दिया।
- दूसरी तरफ, इसी वक्त पर चुनीलाल को भी डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

पति-पत्नी में कभी भी किसी बात को लेकर नहीं हुआ विवाद


- इस बारे में चुन्नीलीाल और मीराबेन के बेटे राजुभाई का कहना है कि ये मेरे माता-पिता के प्रेम की अनूठी कहानी है। - उन दोनों के बीच कभी थोड़ा सा भी विवाद नहीं हुआ। पिताजी कहीं भी जाते, मेरी मां उनके साथ होती।
- अंतिम सफर में भी दोनों साथ-साथ गए। अब स्वर्ग में भी वे दोनों साथ रहेंगे।
- कुछ ऐसे ही विचार चुनीलाल के दोस्त डायाभाई ने भी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रेम मैंने कभी नहीं देखा।

chat bot
आपका साथी