Move to Jagran APP

अमेरिका में सड़क हादसे में 3 भारतीय महिलाओं की मौत, 20 फीट उछलकर पेड़ से टकराई SUV

अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत में एक सड़क हादसे में तीन भारतीय महिलाओं की मौत हो गई। दुर्घटना में मरने वाली तीनों महिलाएं गुजरात के आणंद जिले की रहने वाली थीं।उनकी पहचान रेखाबेन पटेल संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में की गई। साउथ कैरोलिना हाईवे पेट्रोल के अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार दोपहर के समय हुई। तीनों महिलाएं भारतीय थींजो एसयूवी से तेज गति से जा रही थीं।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Published: Sat, 27 Apr 2024 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2024 06:50 PM (IST)
अमेरिका में सड़क हादसे में तीन भारतीय महिलाओं की मौत (Image: Jagran)

पीटीआई, न्यूयार्क। अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत में एक सड़क हादसे में तीन भारतीय महिलाओं की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार कार नियंत्रण से बाहर हो गई थी। कार करीब 20 फीट हवा में उछलकर पेड़ों से टकरा गई थी। कार ड्राइवर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

दुर्घटना में मरने वाली तीनों महिलाएं गुजरात के आणंद जिले की रहने वाली थीं। उनकी पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में की गई। साउथ कैरोलिना हाईवे पेट्रोल के अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार दोपहर के समय हुई। तीनों महिलाएं भारतीय थीं, जो एसयूवी से तेज गति से जा रही थीं।

तीन महिलाओं की मौके पर मौत

एसयूवी इतनी तेज गति से चल रही थी कि चार लेन के ट्रैफिक को पार करके दूसरी ओर चली गई और लगभग 20 फीट ऊंचाई तक उछलकर पेड़ों से टकरा गई। तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जांच चल रही है। हादसे के शिकार लोग जार्जिया में रहते थे।

ग्रीनविल काउंटी कोरोनर कार्यालय के मुख्य उप कोरोनर माइक एलिस ने कहा, 'यह बात साफ है कि वे निर्धारित गति सीमा से ऊपर कार चला रहे थे। यह भी स्पष्ट लग रहा है कि इस सड़क दुर्घटना में कोई अन्य कार शामिल नहीं थी।'

यह भी पढ़ें: रूस से भारत के लिए निकले तेल टैंकर जहाज पर मिसाइल से हमला, हूती विद्रो‍हियों ने ली जिम्‍मेदारी

यह भी पढ़ें: 'अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में चीनी दखल के सबूत मिले', US के विदेश मंत्री बोले- चिनफिंग को उनका संदेश सुनाने आया था


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.