नारायण साईं केस में दिल्ली के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ वारंट जारी

नारायण साईं दुष्कर्म मामले में मुख्य गवाह दिल्ली पुलिस के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सूरत सेशन कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए इनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 31 Jul 2016 06:31 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jul 2016 06:35 AM (IST)
नारायण साईं केस में दिल्ली के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ वारंट जारी

सूरत। नारायण साईं दुष्कर्म मामले में मुख्य गवाह दिल्ली पुलिस के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सूरत सेशन कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए इनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। दरअसल, ये चारों कोर्ट की ओर से तीर बार समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसी के चलते कोर्ट ने वारंट जारी कर उन्हें 12 अगस्त को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

बता दें कि 6 अक्टूबर, 2013 को सूरत की युवती ने जहांगीरपुरा थाने में नारायण साईं के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद नारायण साईं, बरीकी साधक हनुमान और ड्राइवर रमेश मल्होत्रा फरार हो गए थे। एक महीने बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने तीनों को चंडीगढ़-हरियाणा की सीमा से अरेस्ट किया था। इस कार्रवाई में चारों पुलिसकर्मी मुख्य गवाह हैं।

chat bot
आपका साथी