पत्नी को करता था दोस्तों संग संबंध बनाने को मजबूर, तंग हो पत्नी ने दर्ज करवायी शिकायत

अहमदाबाद में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है उसका कहना है कि उसका पति उसे अन्‍य पुरूषों के साथ संबंध बनाने पर मजबूर करता है।

By BabitaEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 01:36 PM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 01:36 PM (IST)
पत्नी को करता था दोस्तों संग संबंध बनाने को मजबूर, तंग हो पत्नी ने दर्ज करवायी शिकायत
पत्नी को करता था दोस्तों संग संबंध बनाने को मजबूर, तंग हो पत्नी ने दर्ज करवायी शिकायत

अहमदाबाद, जेएनएन। घरेलू हिंसा के मामले कई बार सामने आते हैं लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में जो घटना सामने आई है वो पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली है। शहर के घाटलोडिया क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। इनकार और विरोध पर पुराने विचारों वाली कहकर ताने मारता है।

महिला के अनुसार वो एमबीए है और एक कंपनी में नौकरी करती है। उसकी शादी 2015 में मेमनगर के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति अजीब हरकतें करता और अश्लील फिल्में दिखाकर संबंध बनाने को मजबूर करता। इतना ही नहीं उसके ससुराल वाले भी यौन संबंधों को लेकर बेशर्मी से बात करते और जब वो इससे असहज महसूस करती तो उसे ओल्ड फैशन्ड और पुराने विचारों वाली कहकर ताने मारते।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसके मित्रों एवं उनकी पत्नियों के साथ होटल में भोजन के लिए जाता, इस दौरान सभी एक दूसरे की पत्नियों के साथ संबंध बनाने को मजबूर करते हैं। इन्कार करने पर पिटाई भी करता था। इसे वह आधुनिक जमाने की बात कह कर धमकाता भी था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ मनाली गयी थी। जहां उसके पति के मित्र और उसकी पत्नी भी आई थी। जहां उसके पति ने पत्नियों को परस्पर बदल कर सह शयन के लिए मजबूर किया। उसके इंकार करने पर पति ने मादक द्रव्य पिलाकर नशे की हालत में उसका अन्य मित्रों के साथ फोटो खींचकर बदनाम करने की धमकी दी। घाटलोडिया पुलिस के मुताबिक युवती की शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई शुरु की गई है।

chat bot
आपका साथी