गौ रक्षा के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं: नरेंद्र मोदी

मोदी ने कहा कि गाय की रक्षा, गौ की भक्ति महात्मा गांधी, विनोबा जी से बढ़कर कोई नहीं कर सकता है। देश को उसी रास्ते पर चलना होगा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 30 Jun 2017 11:50 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jun 2017 11:50 AM (IST)
गौ रक्षा के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं: नरेंद्र मोदी
गौ रक्षा के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं: नरेंद्र मोदी

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। साबरमती आश्रम अहमदाबाद की स्थापना के सौ साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह को प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश को अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा। गौ भक्ति के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं। इंसान को कानून हाथ में लेने का हक नहीं है। गौ रक्षा के नाम पर हिंसा बंद होनी।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस साल हम साबरमती आश्रम की स्थापना के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रहे हैं, चंपारण सत्याग्रह के भी 100 साल पूरे हो रहे हैं। अगर हमने गांधी को विश्व की शांति के लिए मसीहा के रूप में जन-मन तक स्थिर करने में सफलता पाई होती तो संयुक्त राष्ट्र का सचिव जो भी बनता तो वह सबसे पहले साबरमती आश्रम आता और विश्व शांति के लिए प्रेरणा लेकर गांधी की तपोभूमि से जाता। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा आज विश्व की चुनौतियों को कम करने की एक शक्ति हैं।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी से मिलने बड़ी-बड़ी हस्तियां आती थीं, लेकिन दुनिया का कोई भी व्यक्तित्व गांधी को प्रभावित नहीं कर पाया। गांधी को दुनिया की कोई हस्ती प्रभावित नहीं कर पाई लेकिन राजचंद्र जी ने गांधी को अपने व्यक्तित्व में समेट लिया। श्रीमद् राजचंद्र जी के जीवन और विचारों पर और अकादमिक शोध किया जाना चाहिए। अभी मैं नीदरलैंड्स गया, मुझे नई जानकारियां मिलीं, भारत के बाद दुनिया में सबसे अधिक मार्गों के नाम गांधी के नाम पर कहीं हैं तो नीदरलैंड्स में हैं। 

मोदी ने कहा कि गाय की रक्षा, गौ की भक्ति महात्मा गांधी, विनोबा जी से बढ़कर कोई नहीं कर सकता है। देश को उसी रास्ते पर चलना होगा। मोदी ने कहा कि विनोबा जी ने जीवन भर गौ रक्षा के लिए काम करते रहे, मैं उनसे भी मिला भी था। पीएम मोदी बोले कि देश को अहिंसा केरास्ते पर चलना ही होगा। इससे पहले पीएम मोदी साबरमती आश्रम का दौरा किया। पीएम मोदी ने साबरमती आश्रम में गांधी जी से जुड़ी स्मृतियों को देखा साथ ही वृक्षारोपण भी किया। इससे साथ ही पीएम ने आश्रम में चरखा भी चलाया। 

यह भी पढ़ें: कृषि क्षेत्र में तरक्की कर रहा है राज्य: मुख्यमंत्री

chat bot
आपका साथी