गुजरात में शादी के दौरान सजी शराब की महफिल, दूल्हा सहित 23 गिरफ्तार
groom arrested in gujarat. गुजरात में शादी के दौरान शराब पी रहे दूल्हे सहित 23 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के नवसारी जिले में शादी के दौरान शराब पी रहे दूल्हे सहित 23 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना शनिवार रात की है।
जानकारी के मुताबिक, नवसारी शहर में रहने वाले अर्पित शाह नामक युवक की शनिवार रात को शादी होने वाली थी। लेकिन पुलिस ने उसे शादी के मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया। नवसारी पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि नूतन सोसायटी में शादी के मंडप मे कुछ बाराती शराब पी रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस की एक टीम ने नूतन सोसायटी में छापा मारा गया।
इस दौरान शादी के मंडप के पीछे दूल्हा अपने दोस्तों के साथ शराब पीते हुए पाया गया। इसमें चार महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर से 2150 रुपये की विदेशी शराब भी जप्त की गई। सभी को गिरफ्तार कर मेडिकल टेस्ट किया गया। शराब पीने की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की गई।