राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के एक और विधायक का इस्‍तीफा

गुजरात में कांग्रेस विधायक ब्रिजेश मेरजा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है राज्‍य में अब तक आठ कांग्रेस विधायक पार्टी को अलविदा कर चुके हैं।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 01:39 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 01:39 PM (IST)
राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के एक और विधायक का इस्‍तीफा
राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के एक और विधायक का इस्‍तीफा

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव की तारीख ज्यों-ज्यों निकट आती जा रही है, त्यों-त्यों विधायक पद से इस्तीफा देने की राजनीति और तेज होती जा रही है। बीते दिन कांग्रेस के दो विधायकों के इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को मोरबी के कांग्रेस के एक और विधायक ब्रिजेश मेरजा ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। दो दिन में कांग्रेस के कुल तीन विधायकों ने विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यसभा के चार सदस्यों का चुनाव 19 जून को निर्धारित किया गया है। इसके लिए भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।

राज्यसभा का चुनाव निकट आते ही भाजपा और कांग्रेस में चुनाव की राजनीति सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। ये दोनों पार्टियां अपने प्रत्याशियों को जीताने की राजनीतिक पैतरे बांजी में मशगूल हो गयी हैं। बीते दिन कांग्रेस के करणजण विधानसभा सीट से विधायक अक्षय पटेल और कपराड़ा सीट से कांग्रेस के विधायक जीतू चौधरी ने विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। 

वहीं अब मोरबी के विधायक ब्रिजेश मेरजा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्याबल 65 तक सीमित हो गयी है। विधानसभा के चुनाव में राज्य में कांग्रेस के 77 विधायक विजयी हुए थे। धीरे-धीरे इनकी संख्या 65 पर पहुंच गयी है। राजनीतिक हलकों में हो रही चर्चा और भाजपा के दावों के अनुसार कांग्रेस के कई और विधायक इस्तीफा के फिराक में हैं।

राज्य सभा में संख्याबल के आधार पर तीसरे प्रत्याशी की विजय की संभावना नहीं होने पर भी भाजपा ने अपने तीसरे प्रत्याशी के तौर पर नरहरि अमीन को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को राज्यसभा की सीट के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 

संख्याबल के अनुसार कांग्रेस के दो प्रत्याशियों की जीत निश्चित थी। हालांकि भाजपा ने नरहरि अमीन को अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद से कांग्रेस के विधायकों को विधायक पद से इस्तीफा देने का सिलसिला शुरु हो गया है। तीन महीनों में कांग्रेस के कुल नौ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के दावे के अनुसार कांग्रेस के कई और विधायक अपनी पार्टी से नाराज हैं और वे इस्तीफा देना चाहते हैं। इस प्रकार गुजरात में इस्तीफे की राजनीति के मद्देनजर गुजरात में भाजपा के तीसरे प्रत्याशी नरहरि अमीन की जीत स्पष्ट दिख रही है। 

chat bot
आपका साथी