साउथ अफ्रीकी फुटबॉलर-ओलंपियन Luke Fleurs की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ल्यूक फ्लूर्स ने पहले राष्ट्रीय अंडर-23 टीम के लिए खेला था और फिर टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था। साउथ अफ्रीका में घातक अपहरण के शिकार हजारों लोगों में फ्लूर्स नवीनतम है जहां दुनिया में हत्या की दर सबसे अधिक है। पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर के नवीनतम आधिकारिक अपराध आंकड़ों से पता चलता है कि अपहरण के 5973 मामले दर्ज किए गए थे।

By AgencyEdited By: Umesh Kumar Publish:Thu, 04 Apr 2024 10:16 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2024 10:16 PM (IST)
साउथ अफ्रीकी फुटबॉलर-ओलंपियन Luke Fleurs की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Luke Fleurs की गोली मारकर हत्या। फोटो- एपी

जोहानिसबर्ग, एपी। दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉलर और ओलंपियन ल्यूक फ्लूर्स की बुधवार रात बदमाशों ने लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। फ्लूर्स ने टोक्यो ओलंपिक में दक्षिणी अफ्रीकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वर्तमान में वह दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष फुटबॉल क्लब काइजर चीफ्स की ओर से खेलते थे।

दक्षिण अफ्रीका में लूटपाट के दौरान हत्या की वारदात आम बात है। पुलिस प्रवक्ता मावेला मासोंडो ने बताया कि 24 वर्षीय डिफेंडर फ्लूर्स बुधवार रात हनीड्यू इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी उनका सामना हथियारों से लैस दो बदमाशों से हो गया। बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उन्हें गाड़ी के बाहर निकाला और उनकी छाती में गोली मार दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

इसके बाद बदमाश फ्लूर्स की कार लेकर फरार हो गए। आनन-फानन फुटबॉलर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पुलिस कार लूटने और हत्या के मामले की जांच कर रही है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। हालांकि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बता दें कि ल्यूक फ्लूर्स ने पहले राष्ट्रीय अंडर-23 टीम के लिए खेला था और फिर टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था। साउथ अफ्रीका में घातक अपहरण के शिकार हजारों लोगों में फ्लूर्स नवीनतम है, जहां दुनिया में हत्या की दर सबसे अधिक है। पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर के नवीनतम आधिकारिक अपराध आंकड़ों से पता चलता है कि अपहरण के 5,973 मामले दर्ज किए गए थे। 

यह भी पढ़ें- GT vs PBKS: वाह गिल वाह... दो शॉट और जड़ते तो बना देते सीजन का पहला शतक, पंजाब के खिलाफ शुभमन ने बल्ले से मचाई तबाही

यह भी पढे़ं- SRH vs CSK Pitch Report: फिर बल्लेबाज मचाएंगे कहर या गेंदबाज लगाएंगे अंकुश, जानें हैदराबाद की पिच रिपोर्ट

chat bot
आपका साथी