Farzi Twitter Review: 'फर्जी' में शाहिद कपूर ने दिलाई 'कमीने' की याद, विजय सेतुपति के स्वैग ने किया इंप्रेस

Shahid Kapoor OTT Debut Farzi Twitter Review फर्जी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दी गई है। फर्जी को राज और डीके की जोड़ी ने डायरेक्टर किया है। सीरीज में शाहिद कपूर और सेतुपति के अलावा राशि खन्ना और केके मेनन भी अहम किरदारों में हैं।

By Vaishali ChandraEdited By: Publish:Fri, 10 Feb 2023 03:30 PM (IST) Updated:Fri, 10 Feb 2023 03:30 PM (IST)
Farzi Twitter Review: 'फर्जी' में शाहिद कपूर ने दिलाई 'कमीने' की याद, विजय सेतुपति के स्वैग ने किया इंप्रेस
Shahid Kapoor OTT Debut Farzi Twitter Review, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Shahid Kapoor OTT Debut Farzi Twitter Review: बॉलीवुड में अपने एक्टिंग का सिक्का जमाने के बाद शाहिद कपूर ने अब ओटीटी पर एंट्री की है। एक्टर की डेब्यू वेब सीरीज फर्जी पिछले काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। सीरीज के ट्रेलर ने आते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब शुक्रवार को फर्जी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दी गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सीरीज को लेकर लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं।

शाहिद ने दिलाई कमीने और बदमाश कंपनी की याद  

फर्जी में शाहिद कपूर की तारीफ करते हुए ट्विटर पर एक यूजर ने कहा, "शाहिद कपूर की बात की जाए तो उन्होंने सनी के किरदार में कमाल का काम किया है और उनकी परफॉर्मेंस आपको कमीने और बदमाश कंपनी में उनके रोल की याद दिलाती है। एक्टर ने कमाल का काम किया है। फर्जी दिल जीतने वाली है।"

Talking about @shahidkapoor

He is terrific in the role of Sunny & his performance will take you to the vibes of his role in Kaminey & Badmaash Company 😃👏

A Superb Performance By Him 👌#Farzi is another winner 🏆#FarziOnPrime #farzireview #AmazonPrime #ShahidKapoor pic.twitter.com/XvGokS9oIG— Kumar Swayam (@KumarSwayam3) February 10, 2023

एंडिंग है सबसे धांसू  

एक अन्य यूजर ने कहा, "फर्जी देखी मैंने...शाहिद कपूर को देखना शानदार था, लेकिन एपिसोड 5 देखने अलग एक्सपीरियंस था और अंत तो कमाल का है। विजय सेतुपति भी शानदार हैं।"

Done watching farzi, 12:30PM-7:30AM @shahidkapoor amazing watching you but really got into the groove from episode 5, and ended it with a bang@VijaySethuOffl gem indeed. #farzi #FarziOnPrime pic.twitter.com/WI1rigbRYa

— Azhar Adte (@iamadte) February 10, 2023

शाहिद कपूर का शानदार ओटीटी डेब्यू

फर्जी को लेकर बात करते हुए एक यूजर ने रिव्यू देते हुए कहा, "यकीन करो...आपको एहसास भी नहीं होगा। डायलॉग डिलीवरी और फ्लो बिल्कुल नेचुरल है। ये शाहिद के कैरेक्टर को एकदम सूट करता है। कुछ भी अटपटा नहीं लगता। शाहिद कपूर ने फर्जी में शानदार हैं और ये एक ईमानदार रिव्यू है। उनका ओटीटी डेब्यू बेहतरीन है।"

Trust me - you won’t even realise! The dialogue delivery and flow is so natural and effortless. Plus, it suits his character personality. Doesn’t sound awkward at all. @shahidkapoor is BRILLIANT in #Farzi and this an honest opinion.

What a debut on OTT 🙌🏼 Hats off! https://t.co/Xwwn4aiWnW— Priya Adivarekar (@priyaadivarekar) February 9, 2023

पुलिस और चोर की कहानी है फर्जी   

फर्जी में साउथ एक्टर विजय सेतुपति ने भी दर्शकों को इंप्रेस किया। ट्विटर पर लोगों ने उनकी भी तारीफ की और सीरीज से उनका एक वीडियो शेयर किया। फर्जी को राज और डीके की जोड़ी ने डायरेक्टर किया है। सीरीज में शाहिद कपूर और सेतुपति के अलावा राशि खन्ना और केके मेनन भी अहम किरदारों में हैं। सीरीज की कहानी नकली नोट छापने वाले गैंग और उसके लिए गए सीकरेट मिशन के इर्द- गिर्द घूमती है। 

Omg chellam sir in #Farzi 😂#farziOnPrime pic.twitter.com/umONCQVb2E— Ethan Hunt | No Friends (@yes_hhhhh) February 9, 2023

chat bot
आपका साथी