Arjun Rampal ने बताया स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद समझ आया 'नेल पॉलिश' का मतलब

फिल्म में वकील का किरदार निभाने वाले अर्जुन ने कहा जब मैंने फिल्म का टाइटल सुना तब मैं नहीं जानना चाहता था कि ये नाम आखिर क्यों रखा गया है। बग्स ने कहा स्क्रिप्ट पढ़ लो मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तब इस शीर्षक का मतलब साफ हो गया था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 03:49 PM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 03:49 PM (IST)
Arjun Rampal ने बताया स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद समझ आया 'नेल पॉलिश' का मतलब
Arjun Rampal And Manav Kaul Starrer Drama Movie Nail Polish Release On Zee5

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की वजह से भले ही शूटिंग के लिहाज से ये साल यानी 2020 बहुत ज्यादा  अच्छा  नहीं  रहा, लेकिन  लॉकडाउन के बाद जो फिल्मे  शूट  हुई  हैं,  उनका  काम  कई मुश्किलों   के बाद भी अपने अंजाम तक पहुंच रहा है। बात  करें अगर बग्स भार्गव कृष्णा निर्देशित  फिल्म नेल   पॉलिश  की  तो यह फिल्म भी बनकर तैयार है। अगले साल के   पहले  दिन  यानी  एक  जनवरी को जी5 पर  स्ट्रीिमिंग  के  लिए  उपलब्ध  होगी। 

मंगलवार को फिल्म की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म का  ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च पर निर्देशक बग्स और अभिनेता  अर्जुन  रामपाल मौजूद रहे थे। मानव  कौल  शूटिंग में  व्यस्त  होने  की  वजह  से   पीसी में नहीं जुड़ पाए, लेकिन उन्होंने अपना एक वीडियो संदेश भेजा। नेल पॉलिश नाम रखने को लेकर  बग्स ने बताया, 'इसे  हम एकरूपक की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। नेल पॉलिश नाखूनों को छुपाने के लिए इस्तेमाल होता है, उसी तरह यह कहानी कई सच्चाईयों को छुपाती है।' 

फिल्म में वकील का किरदार निभाने वाले अर्जुन ने कहा, 'जब मैंने फिल्म का  टाइटल  सुना, तब मैं नहीं जानना चाहता था कि ये नाम आखिर क्यों रखा गया है। बग्स ने कहा स्क्रिप्ट पढ़ लो, मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तब इस शीर्षक  का मतलब साफ हो गया  था। मैं वैसे भी अच्छे काम  के लिए इंतजार करने के लिए  तैयार हूं। अगर कुछ भी काम अपने लिए चुन लूंगा, तो खुद के साथ बेईमानी करूंगा।' 

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अर्जुन रामपाल ने अपना 48 वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर फैंस ने उन्हें ढेरों बधाईंया दी थी। वहीं अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला पर ड्रग पैडलिंग के आरोप लगे थे। वहीं NCB(नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने पिछले दिनों उनके घर पर छापा भी मारा था।

यही नहीं अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को पूछताछ के लिए NCB ऑफिस बुलाया गया था। NCB ने पिछले महीने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस को गिरफ्तार किया था। बता दें कि अगिसिलाओस के पास चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थी।

chat bot
आपका साथी