दिव्यांका त्रिपाठी की हुई विदाई, वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

नच बलिए सीजन 8 का फिनाले दिव्यांका ने पति विवेक दहिया के साथ मिलकर जीता है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2017 01:24 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jun 2017 01:59 PM (IST)
दिव्यांका त्रिपाठी की हुई विदाई, वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी
दिव्यांका त्रिपाठी की हुई विदाई, वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की विदाई हो रही है। इस विदाई का वीडियो दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखों में आंसू नहीं बल्कि आपको हंसी आएगी।

नच बलिए सीजन 8 फिनाले को अपने रियल लाइफ बलिए विवेक के साथ जीतने वाली टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आज एक फेमस एक्ट्रेस हैं। दिव्यांका अपने होमटाउन भोपाल पहुंची थीं। वहां पर परिवार के साथ समय बिताने के बाद वो वापिस लौट रही थीं कि उनकी भोपाल एयरपोर्ट पर ही विदाई की गई। दरअसल, दिव्यांका ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें परिवार उनके विदा कर रहा है। विदाई के इस मौके पर अगर आपको लगता है कि सभी की आंखें नम होंगी तो आप गलत हो सकते हैं। चूंकि यह विदाई अलग है और सभी मजाकिया अंदाज़ में हैं। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।

यह भी पढ़ें: हैरी मेट सेजल पर सेंसर की आपत्ति को लेकर शाहरुख़ खान का ऐसा है जवाब

Viv, you remember this day? It was raining heavily like today. I wanted my Bidai from home...but we couldn't reach there due to rains and floods. That lead to this awkward airport Bidai. It was unique and filmy! No one cried that day. Generally a sad affair turned out to be funny and joyous! Things don't always happen the way you plan and imagine but life writes a more beautiful story for you than you can. Best chapters are written on you when you don't resist the change and go with the flow! #GettingNostalgic #RomanceInAir Falling in love with you again @vivekdahiya.

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on Jun 25, 2017 at 1:32am PDT

आपको बता दें कि, वीडियो में आप देख पाएंगे कि जब बात रोने आती है तो दिव्यांका का नाटक करती हैं और फिर विवेक मजाकिया अंदाज़ में उन्हें चुप कराने आते हैं। बता दें कि नच बलिए सीजन 8 का फिनाले दिव्यांका ने अपने पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ मिलकर जीता है।  

chat bot
आपका साथी