Bachelor Brides: टीवी की ये 5 बहुएं रियल लाइफ में है सिंगल, किसी की उम्र है 35 तो किसी की 40

'सिंगल' का बोर्ड आज भी इन अभिनेत्रियों के हाथ में हैं, आखिर कब होंगे इनके हाथ पीले?

By ShikhasEdited By: Publish:Fri, 02 Jun 2017 05:18 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jun 2017 10:19 AM (IST)
Bachelor Brides: टीवी की ये 5 बहुएं रियल लाइफ में है सिंगल, किसी की उम्र है 35 तो किसी की 40
Bachelor Brides: टीवी की ये 5 बहुएं रियल लाइफ में है सिंगल, किसी की उम्र है 35 तो किसी की 40

मुंबई। टेलीविज़न की दुनिया में सबसे ज्यादा इंट्रेस्टिंग और हाई टीआरपी वाला एपिसोड होता है जब ऑनस्क्रीन शादियां आती हैं। आम जनता इन शादी सिक्वेंसेज को बहुत एन्जॉय करतीं हैं। वैसे, सिर्फ़ ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी जब ये टीवी की बहुएं शादी करती हैं तो लोग अपनी आंखे इनके सोशल अकाउंट पर गड़ाए रखते हैं।

दिव्यंका त्रिपाठी, कविता कौशिक और किश्वर मर्चेंट जैसी कई अभिनेत्रियों ने हाल ही में शादी की है लेकिन कुछ बहुएं ऐसी भी हैं जो रियल लाइफ में शादी के लिए हां ही नहीं कर रहीं। मिलिए टीवी की इन 5 सिंगल 'बहुओं' से-

यह भी पढ़ें: कॉमेडी वालों की ख़बरें: भारती की हुई सगाई , कपिल शर्मा अस्पताल में भर्ती 

1. साक्षी तंवर

पार्वती, जी हां! आपको बता दें की साक्षी 44 साल की हो गई हैं। हालांकि, इनकी प्रोफेशनल लाइफ बहुत अच्छी जा रही है। हाल ही में इन्हें आमिर ख़ान के साथ फ़िल्म दंगल में देखा गया था। ऑनस्क्रीन तो ये किसी की बहू, पत्नी, मां, दादी भी बन चुकीं हैं मगर रियल लाइफ में शादी? No!

2. शिल्पा शिंदे 

टीवी के लवर्स के फेवरेट भाभी जी याने शिल्पा शिंदे भी 39 की हो गई हैं। मगर शादी के लिए इनके क़दम मानों उठ ही नहीं रहे हों। वैसे, इनकी कहानी कुछ अलग है 2009 में अपने सीरियल मायका के को-स्टार रोमित राज के साथ शिल्पा शादी करने ही वाली थीं, कार्ड्स भी छप गए थे मगर लास्ट मोमेन्ट पर यह शादी टूट गई और तब से शिल्पा ने शादी का नाम अपनी जुबां पर नहीं लाया।

3. गौहर ख़ान 

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट गौहर ख़ान की रिलेशनशिप के चर्चे बिग बॉस में उनके साथ रहने वाले कुशल टंडन के साथ शो के दौरान ही होने लगे थे। मगर, ये रिश्ता घर से बाहर निकल कर कुछ ही दिनों में टूट गया। गौहर ने भी 35 का आंकड़ा पूरा कर लिया है और हाल ही में वो विद्या बालन के साथ फ़िल्म बेग़म जान में नज़र आईं थीं। 

यह भी पढ़ें: इडियट बॉक्स न समझें, ये आपको दे रहा है इतिहास का ज्ञान, यें हैं टॉप 5 हिस्टोरिकल शोज़

4. मोना सिंह 

जस्सी जैसी कोई नहीं, मोना सिंह भी इस लिस्ट में शामिल होतीं हैं। रील लाइफ में ये भी शादी कर चुकीं हैं मगर रियल लाइफ में इनके हाथों में भी मेहंदी लगना बाकी है। वैसे, 35 की उम्र में मोना की प्रोफेशनल लाइफ काफ़ी अच्छी है। 

5. नेहा मेहता 

तारका मेहता का उल्टा चश्मा की ये अभिनेत्री भी 38 साल की हैं। शो भाभी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली नेहा मेहता भी सिंगल का बोर्ड लिए घूम रहीं हैं।

chat bot
आपका साथी