अब सिद्धार्थ शुक्ला नहीं, इस पंजाबी सिंगर के साथ म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगी शहनाज़ गिल

Shehnaaz Gill New MUsic Video शहनाज़ गिल अब पंजाबी सिंगर जसी गिल के साथ म्यूजिक वीडियो करने वाली हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Wed, 06 May 2020 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 06 May 2020 03:51 PM (IST)
अब सिद्धार्थ शुक्ला नहीं, इस पंजाबी सिंगर के साथ म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगी शहनाज़ गिल
अब सिद्धार्थ शुक्ला नहीं, इस पंजाबी सिंगर के साथ म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगी शहनाज़ गिल

नई दिल्ली, जेएनएन। 'पंजाब की कटरीना कैफ' के नाम से मशहूर शहनाज़ गिल बिग बॉस-13 की ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जो शो खत्म होने के कई महीने बाद तक भी खबरों में हैं। शहनाज़ लगातार किसी ना किसी वजह से खबरों में आ ही जाती हैं। शो में धमाल मचाने के बाद शहनाज़ अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के साथ ही शो के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को लेकर उनके फैंस हमेशा ट्वीट करते रहते हैं।

हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल का एक गाना 'भुला दूंगा' काफी हिट हुआ और लोगों ने उस गाने को पसंद भी किया। इस गाने में भी दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री नज़र आई औ दोनों एक दूसरे के काफी करीब दिखाई दिए। अब खबर आ रही है कि शहनाज़ एक और म्यूजिक वीडियो में दिखाई देने वाली हैं, लेकिन खास बात ये है कि इस गाने में शहनाज़ के साथ सिद्धार्थ नज़र नहीं आएंगे, जबकि शहनाज़ किसी और के साथ दिखाई देंगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#BTS #BhulaDunga❤️

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on May 4, 2020 at 7:42am PDT

शहनाज़ और सिद्धार्थ के फैन को भले ही यह ज्यादा अच्छा ना लगे, लेकिन अब शहनाज़ पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के साथ एक वीडियो करने वाली हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भुला दूंगा की तरह ही पंजाबी तड़के के साथ गाने आने वाला है। माना जा रहा है कि इस वीक में गाने के टीजर भी आ सकते हैं और गाने के अधिकतर सीन घर पर ही शूट किए जा रहे हैं। वहीं, लॉकडाउन खत्म होने के बाद वीडियो को पूरा किया जाएगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Caption ❓❓❓❓

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on Apr 29, 2020 at 9:21pm PDT

हालांकि, अभी तक इस गाने को लेकर शहनाज गिल या जस्सी गिल की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, पहले खबरें आई थईं कि शहनाज़ डांस रियलिटी शो डांस दीवाने में नज़र आएंगी, लेकिन बाद में यह खबर सिर्फ अफवाह ही निकली। बता दें कि अभी शहनाज़ गिल मुंबई के एक होटल में रुकी हुई हैं और लॉकडाउन की वजह से एक्ट्रेस अपने घर नहीं जा पाई हैं।  

chat bot
आपका साथी