शादी के 30 साल बाद रामायण की 'सीता' ने निजी जिंदगी को लेकर खोले कई राज, बताया पति और उनमें कौन ज्यादा रोमांटिक?

लॉकडाउन में रामायण पुन प्रसारित किया जा रहा है। इस शो के शुरू होने के साथ ही इसके सभी किरदार एक बार फिर से चर्चा में आए गए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया एक्टिव नजर आ रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 02:38 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 02:38 PM (IST)
शादी के 30 साल बाद रामायण की 'सीता' ने निजी जिंदगी को लेकर खोले कई राज, बताया पति और उनमें कौन ज्यादा रोमांटिक?
Photo Credit - Dipika Chikhlia Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर का चर्चित सीरियल 'रामायण' आज भी उनती ही पंसद किया जाता है जितना की 80 के दशक में। इस शो को लेकर आज भी दर्शकों में काफी क्रेज बना हुआ है। लॉकडाउन में 'रामायण' पुन: प्रसारित किया जा रहा है। इस शो के शुरू होने के साथ ही इसके सभी किरदार एक बार फिर से चर्चा में आए गए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया एक्टिव नजर आ रही हैं। दीपिका चिखलिया भी सोशल मीडिया जबरदस्त एक्टिव हैं। वह आए दिन शो से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज के साथ अपनी लेटेस्ट अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती नजर आ रही हैं। इसी बीच दीपिका ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पति संग अपने कई सीक्रेट शेयर करती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने पति हेमंत टोपीवाला के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देती ​नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देखते हैं कि दीपिका बताती हैं कि उनमें और उनके पति में पहले आई लव यू कौन बोलाता है। वहीं जब दोनों के बीच लड़ाई होती है तो पहले सॉरी कोई नहीं बोलता। यही नहीं सुबह तैयार होने में दीपिका से ज्यादा वक्त उनके पति हेमंत लगाते हैं। दोनों में से बेटर कुक दीपिका हैं। दीपिका ने खुद को ज्यादा फनी और बेटर कुक बताया। ये वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'बस मजेदार सामान, पति के साथ।' इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, दीपिका इस तरह के वीडियो कम ही डाली हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फैमिली की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनका पूरा परिवार एक ही फ्रेम में नजर आया था। तस्वीर में दीपिका के साथ उनके पति और दोनों बेटियां नजर आ रहीं थीं। इस दौरान सभी काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीपिका वनपीस ड्रेस में काफी मॉर्डन लग रही हैं। दीपिका की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रसे ने कैप्शन में लिखा, 'परिवार : और परिवार की सुख-सुविधाएं... बीमारी, सेहत, मौज-मस्ती, बुरे समय में....दूसरें साथ छोड़ देते हैं लेकिन परिवार एक साथ खड़े रहते हैं।'

chat bot
आपका साथी