Rajinikanth Tv Debut: जानें- कब और कहां देखें रजनीकांत की टीवी डेब्यू

Rajinikanth Tv Debut शो देखने का सबसे पहला अड्डा डिस्कवरी चैनल है। डिस्कवरी नेटवर्क के 12 चैनल पर यह शो एक साथ प्रसारित होगा।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Mon, 23 Mar 2020 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 23 Mar 2020 07:38 PM (IST)
Rajinikanth Tv Debut: जानें- कब और कहां देखें रजनीकांत की टीवी डेब्यू
Rajinikanth Tv Debut: जानें- कब और कहां देखें रजनीकांत की टीवी डेब्यू

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की वजह से कई राज्यों में लॉक-डाउन की घोषणा हो गई है। ऐसे में लोग जहां हैं, वहीं रुके हुए हैं। लोगों के सामने अपने मनोरंजन की समस्या खड़ी है। हालांकि, इस वक्त साउथ फ़िल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपना टीवी डेब्यू कर रहे हैं। सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के बाद अब रजनीकांत छोटी स्क्रीन पर भी एक्शन और कुछ एडवेंचर्स करने आ रहे हैं। वह डिस्कवरी चैनल प्रसारित होने वाले शो मैन वर्सेज वाइल्ड के साथ इस दुनिया में कदम रख रहे हैं। वह इस शो में होस्ट बेयर ग्रिल के साथ नज़र आएंगे। 

हाल ही में इस शो का प्रोमो भी रिलीज़ किया गया, जिसमें रजनीकांत और बेयर ग्रिल एक साथ दिख रहे हैं। दोनों एक टूटे ब्रिज के सहारे एक पथरीली-सी नदी पार कर रहे है। रजनीकांत के इस एडवेंजर को देखकर फैंस को काफी मज़े आ रहे होंगे। इसके अलावा इससे पहले भी शो कई टीज़र और प्रोमो आ चुके हैं। अब फैंस को इस शो का इंतज़ार है। कुछ ही देर में यह इंतज़ार ख़त्म हो जाएगा। शो 23 मार्च यानी आज रात 8 बजे प्रसारित होगा। 

कैसे और कहां देखें

शो देखने का सबसे पहला अड्डा डिस्कवरी चैनल है। डिस्कवरी नेटवर्क के 12 चैनल पर यह शो एक साथ प्रसारित होगा। इसका मतलब आप डिस्कवरी चैनल, डिस्कवरी एचडी, डिस्कवरी तमिल, एनीमल प्लैनेट, एनीमल प्लैनेट एचडी, टीएलसी, टीएलसी एचडी, इनवेस्टिगेशन डिस्कवरी, इनवेस्टिगेशन डिस्कवरी एचडी, डिस्कवरी साइंस, डिस्कवरी टर्बो और डिस्कवरी किड्स चैनल पर इस शो को देख सकते हैं। इसके अलावा डिस्कवरी के एप डिस्कवरी प्लस पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आपके पास मोबाइल है, तो भी चिंता कोई बात नहीं है। जीओ के सब्सक्राइबर जीओ टीवी पर इसे देख सकते हैं। वहीं, एयरटेल इस्तेमाल करने वाले एयरटेल स्ट्रीम पर देख सकते हैं।

chat bot
आपका साथी