तो इंतज़ार खत्म, आज ले लेंगे प्रज्ञा और अभि सात वचन, कुमकुम भाग्य का ट्विस्ट

यह भी खास बात होगी कि इस बार शो में अभि और प्रज्ञा, शादी के दौरान भी एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करेंगे।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 22 Jun 2017 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jun 2017 07:33 PM (IST)
तो इंतज़ार खत्म, आज ले लेंगे प्रज्ञा और अभि सात वचन, कुमकुम भाग्य का ट्विस्ट
तो इंतज़ार खत्म, आज ले लेंगे प्रज्ञा और अभि सात वचन, कुमकुम भाग्य का ट्विस्ट

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। जी टीवी के शो कुमकुम भाग्य के बारे में हमने आपको जानकारी दी थी कि आने वाले एपिसोड में प्रज्ञा और अभि खूब धमाल मचाने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में दोनों की शादी हो जाएगी। दर्शकों को भी इस एपिसोड का बेसब्री से इंतज़ार है।

ऐसे में आपको बता दें कि इसमें क्या क्या खास बातें होंगी। इस शो में आप श्रीति झा को खास अंदाज़ में देखेंगे। उनका दुल्हन वाला अटायर आपको बहुत पसंद आएगा। खुद एकता कपूर ने इसका खास ख्याल रखा है। यही नहीं अभि यानि शब्बीर अहलुवालिया के अटायर को भी अबतक छोटे परदे पर नज़र आये बाकी दूल्हों के लुक से अलग रखने की कोशिश है। ऐसा नहीं है कि उन्हें काफी ग्लैमरस लुक दिया गया है, बल्कि उनके अटायर को भी काफी एलीगेंट तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश की है है।

यह भी पढ़ें:बिग बॉस वाली लोपा ने लगाई समंदर में आग, तस्वीरें देखिये

 

यह भी खास बात होगी कि इस बार शो में अभि और प्रज्ञा, शादी के दौरान भी एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करेंगे। शो की शूटिंग खास तरीके से की गई है। शो में काफी नाच गाना भी दिखाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी