KBC 13: 'रामायण' से जुड़े 12 लाख, 50 हजार के सवाल पर कंटेस्टेंट ने किया क्विट, क्या आपको पता है सही जवाब ?

बुधवार को आए एपिसोड में रोलओवर कंटेस्टेंट स्वाती हॉटसीट पर थीं। स्वाती ने अपने खेल की शुरुआत काफी शनदार तरीके से की। कंटेस्टेंट ने लगातार 10 सवालों के सही उत्तर दिए और 3 लाख 20 हजार रुपये जीत लिए थे।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 10:35 AM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 10:35 AM (IST)
KBC 13: 'रामायण' से जुड़े 12 लाख, 50 हजार के सवाल पर कंटेस्टेंट ने किया क्विट, क्या आपको पता है सही जवाब ?
Photo Credit : sonytvofficial Instagram Video Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। ​अबतक न जानें कितने लोगों को मालामाल करने वाला टीवी का सबसे हिट रिएलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन शुरू हो गया है। ये शो जल्द ही अपना 13 साल भी पूरा करने जा रहा है। शो को एक बार फिर से अमिताभ बच्चन अपने ग्रैंड अंदाज से होस्ट कर रहे हैं। शो को लेकर दर्शकों और कंटेस्टेंट में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। बुधवार को आए एपिसोड में रोलओवर कंटेस्टेंट स्वाती हॉटसीट पर थीं। स्वाती ने अपने खेल की शुरुआत काफी शनदार तरीके से की। कंटेस्टेंट ने लगातार 10 सवालों के सही उत्तर दिए और 3 लाख 20 हजार रुपये जीत लिए थे। स्वति के खेल से बिग बी भी काफी इंप्रेस होते नजर आए। लेकिन 12वें सवाल पर वह फंस गईं। आइए जानते हैं क्या था वो सवाल?

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

स्वाती ने किया 12वें प्रश्न पर क्विट

कंटेस्टेंट स्वाती ने 11वें सवाल तक अपने सभी लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया था। 11वें सवाल तक के सही उत्तर देकर स्वाती ने 6 लाख 40 हजार रुपये अपने नाम कर लिए। लेकिन 12वें प्रश्न पर उनकी गाड़ी फंस गई। उन्हें 12वें सवाल का सही उत्तर नहीं पता था और उनके पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं बची थी। ऐसे में उन्होंने शो को क्विट करने में भी समझदारी समझी। लेकिन उन्हें हॉटसीट छोड़ने से पहले उस 12वें प्रश्न के लिए एक उत्तर देना था। शो के फॉर्मेट के हिसाब से स्वाती ने एक जवाब चुना, लेकिन स्वाति का वो जवाब गलत निकला।

ये था 12वां सवाल

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने स्वाती से 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए जो 12वां सवाल किया था वो ये था?

सवाल- वाल्मीकि रामायण के अनुसार, कपिल ऋषि ने अपनी आंखों की अग्नि से किस राजा के साठ हजार पुत्रों को जलाकर भस्म कर दिया था?

A - सागर

B- त्रिशंकु

C- विस्वमित्र

D- भगीरथ

ये था सही जवाब

इस सवाल का सही जवाब सगर था। लेकिन स्वाती ने इसका जवबा 'त्रिशंकु' दिया था जो कि गलत था। सही उत्तर न पता होने की वजह से स्वा​ती ने शो को क्विट करने का फैसला लिया, जो कि बिल्कुल सही था।

बता दें कि स्वाती पेशे से एक टीचर हैं। वहीं स्वाती एक जिंदादिल और लाइफ को हमेशा ही हंसते हुए जीना पसंद करती हैं। वह काफी फूडी हैं और इसीलिए अमिताभ बच्चन ने भी उनके साथ समोसे खाए। उन्हें खाता देख बिग बी काफी खुश नजर आ रहे थे।

chat bot
आपका साथी