Gold Awards 2019: हिना खान, एरिका फर्नांडिस, सुरभि चंदना जैसे कलाकारों ने बिखेरा जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Gold Awards 2019 Complete Winner List गोल्ड अवार्ड्स में हिना खान भारती सिंह एरिका फर्नांडिस और कुबरा सैत जैसे कलाकारों ने भाग लिया।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 05:57 PM (IST)
Gold Awards 2019: हिना खान, एरिका फर्नांडिस, सुरभि चंदना जैसे कलाकारों ने बिखेरा जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
Gold Awards 2019: हिना खान, एरिका फर्नांडिस, सुरभि चंदना जैसे कलाकारों ने बिखेरा जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, जेएनएनl टीवी कलाकारों से जुड़ा गोल्ड अवार्ड्स शुक्रवार को मुंबई में हुआ इस मौके पर सितारों से भरी एक शाम का आयोजन देखने को मिला क्योंकि टेलीविजन के एक से बढ़कर एक कलाकारों ने इसमें भाग लिया। इस कार्यक्रम में हिना खान, भारती सिंह, एरिका फर्नांडिस और कुबरा सैत जैसे कलाकारों ने भाग लिया। हिना खान ने हाई स्लिट और ग्लिटर के टच के साथ रफल्ड पिंक गाउन पहना था। वहीं हीरे के हार के साथ एक काले रंग के गाउन में पहुंची थी।

एरिका ने कसौटी ज़िंदगी की के शो में प्रेरणा का किरदार निभाया हैl वहीं हिना खान ने पहले इसी शो में कोमोलिका की भूमिका निभाई है और अब उनकी जगह आमना शरीफ़ को लिया गया है। शो में मिस्टर बजाज की भूमिका निभा रहे करण सिंह ग्रोवर को काले रंग के सूट में देखा गया। हिना ने तीन ट्राफियां जीतीl इनमें मोस्ट फिट एक्ट्रेस, बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल पॉपुलर और टीवी पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर।

एरिका ने सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस महिला (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता और संजीवनी की अभिनेत्री सुरभि चांदना के साथ मोस्ट स्टाइलिश डीवा पुरस्कार भी उन्होंने शेयर किया। करण सिंह ग्रोवर ने बेस्ट एक्टर इन ए निगेटिव रोल पॉपुलर (पुरुष) के लिए ट्रॉफी जीतीl मोहसिन खान और धीरज धूपर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का पुरस्कार शेयर कियाl जबकि शिवांगी जोशी और श्रद्धा आर्या ने सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस (महिला) का पुरस्कार शेयर किया।

द कपिल शर्मा शो के कलाकारों में भारती सिंह, पति हर्ष लिम्बाचिया और कृष्णा अभिषेक ने रेड कार्पेट पर एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं। भारती ने इस खास शाम के लिए साड़ी वाला गाउन पहना था। इस शो ने सर्वश्रेष्ठ टीवी शो कॉमेडी शो के रूप में जीत हासिल की। दिव्यांका त्रिपाठी और अनीता हसनंदानी ने भी रेड कारपेट पर वॉक किया और साथ में कैमरे के लिए पोज़ दिया। अनीता ने ब्लेज़र ड्रेस पहनी थीं, तो वहीं दिव्या ने एक रफ़ल्ड गुलाबी गाउन पहना था।

 

View this post on Instagram

@realhinakhan With @iam_ejf @donalbisht @debinabon @avneetkaur_13 At #GoldAwards2019 🤗🤗🤗 #GoldAwards2019 #HinaKhan #TeamHinaKhan

A post shared by Prihina Fc😍😍😍 (@prihina_deewana) on Oct 12, 2019 at 3:50am PDT

बालिका वधु से लोकप्रिय हुई अविका गोर नीले रंग के गाउन में पहुंची। वहीं कुबरा सेत सिल्क गाउन में इवेंट में नजर आई। गुरमीत चौधरी और पत्नी देबिना बनर्जी भी अवार्ड्स नाइट में शामिल हुए। गुरमीत काले रंग के सूट में थे, वहीं देबिना एक ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन में नजर आई थीं। देबिना ने इस समारोह में फिटेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी जीता।

सभी विजेताओं के नाम इस प्रकार है:

बेस्ट कपल: रिया शर्मा और शहीर शेख

बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल क्रिटिक्स (पुरुष): संजय गगनानी

बेस्ट एक्ट्रेस इन ए नेगेटिव रोल क्रिटिक्स (महिला): हेली शाह

बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल पॉपुलर (पुरुष): करण सिंह ग्रोवर

बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल पॉपुलर (महिला): हिना खान

सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश पुरुष: ज़ैन इमाम

सबसे स्टाइलिश डीवा: सुरभि चांदना और एरिका फर्नांडिस

मोस्ट फिट एक्टर (महिला): हिना खान

सबसे फिट अभिनेता (पुरुष): करण वाही

टीवी पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर: हिना खान

बेस्ट एंकर: अर्जुन बिजलानी

सर्वश्रेष्ठ सहायक पुरुष (क्रिटिक्स): करण खन्ना

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला): मुग्धा चापेकर

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरुष लोकप्रिय: रित्विक अरोड़ा

गोल्ड डेब्यू अवार्ड इन ए लीड रोल (पुरुष): सुमेध वासुदेव मुदगलकर

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार - आकृति शर्मा

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार (पुरुष) - अर्जुन बिजलानी

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार (महिला) - कृष्णा मुखर्जी

टीवी से फिल्म तक राइजिंग स्टार: मृणाल ठाकुर और अविका गोर

बेस्ट डेब्यूटेंट महिला: रीम शेख

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष (क्रिटिक्स): पर्ल वी पुरी

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री महिला (क्रिटिक्स): एरिका फ़र्नांडिस

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष (पॉपुलर): मोहसिन खान और धीरज धूपर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री महिला (पॉपुलर): श्रद्धा आर्या और शिवांगी जोशी

बेस्ट टीवी शो फिक्शन: कुंडली भाग्य और ये रिश्ता क्या कहलाता है

बेस्ट टीवी शो कॉमेडी: द कपिल शर्मा शो

माइलस्टोन लॉन्गस्ट रनिंग शो: ये रिश्ता क्या कहलाता हैl 

 

View this post on Instagram

Highlights from #goldawards #ericafernandes #divyankatripathi #anitahasnandani #hinakhan #bhartisingh #debinabonnerjee #gurmeetchoudhary #avikagor @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Oct 11, 2019 at 9:31pm PDT

chat bot
आपका साथी