‘देवों के देव महादेव’ अभिनेता मोहित रैना को हुआ कोरोना, हॉस्पिटल में हुए एडमिट

कोरोन वायरस की दूसरी लहर देश पर कहर बनकर टूटी है। क्या अमीर क्या गरीबक्या आम क्या ख़ास.. कोई भी इसकी चपेट से नहीं बच पा रहा है। लाखों की संख्या में आम लोग तो इस वायरस का शिकार हो ही रहे हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 02:13 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 02:30 PM (IST)
‘देवों के देव महादेव’ अभिनेता मोहित रैना को हुआ कोरोना, हॉस्पिटल में हुए एडमिट
Photo Credit - Mohit Raina Insta Account Photo

नई दिल्ली जेएनएन। कोरोन वायरस की दूसरी लहर देश पर कहर बनकर टूटी है। क्या अमीर क्या गरीब,क्या आम क्या ख़ास.. कोई भी इसकी चपेट से नहीं बच पा रहा है। लाखों की संख्या में आम लोग तो इस वायरस का शिकार हो ही रहे हैं, लेकिन इस बार टीवी और फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका भारी प्रकोप देखने को मिल रहा है। हर रोज़ किसी न किसी स्टार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है।

हाल ही में ‘हर हर महादेव’ अभिनेता मोहित रैना कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने ख़ुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। मोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की हैं जिनमें से एक फोटो में हॉस्पिटल की बिल्डिंग की नज़र आ रही है और दूसरी फोटो में उनका सिर्फ हाथ नज़र आ रहा है जिसमें निडिल लगी हुई हैं। मोहित के हाथ की फोटो से साफ समझ आ रहा है कि वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

इस पोस्ट के साथ मोहित ने कैप्शन में लिखा, ‘जब मैं बाहर और अंदर देखता हूं तो मैं सभी के लिए प्रार्थना करता हूं। पापा हमेशा कहते हैं प्रार्थना में जादू होता है। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि सुरक्षित रहिए और इंसानियत के लिए प्रार्थना करिए। पिछले हफ्ते कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मैं डॉक्टर्स के हाथों में सेफ हूं। हर दिन मुझे मानवीय भावनाएं दिखाई दे रही हैं। हम इन्हीं लोगों की वजह से सुरक्षित हैं। आखिर में हम सब कम से कम अंदर रह सकते हैं। जल्द ही ठीक होकर आपसे मिलता हूं। लव यू मोहित रैना’। मोहित के पोस्ट पर कमेंट कर उनके फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। साथ उनकी ये कहकर हिम्मत बढ़ा रहे हैं कि वो जल्दी ठीक हो जाएंगे।

 

View this post on Instagram

A post shared by Mohit Raina (@merainna)

chat bot
आपका साथी