Comedian Sunil Grover ने किया सोशल मीडिया से ब्रेक का ऐलान, दुखी होने की जगह फैंस ने उड़ाया मजाक, जानें पूरा माजरा

कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल माचा दी है। सोशल प्लेटफॉर्म पर हमेशा ही फैंस हंसाने वाले कॉमेडियन सुनील सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 03:39 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 07:18 AM (IST)
Comedian Sunil Grover ने किया सोशल मीडिया से ब्रेक का ऐलान, दुखी होने की जगह फैंस ने उड़ाया मजाक, जानें पूरा माजरा
Comedian Sunil Grover ने किया सोशल मीडिया से ब्रेक का ऐलान, दुखी होने की जगह फैंस ने उड़ाया मजाक, जानें पूरा माजरा

नई दिल्ली, जेएनएन। कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर हमेशा ही फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। सुनली ग्रोवर हमेशा ही अपनी कॉमिक टाइमिंग और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। उनकी कॉमेडी को दर्शका काफी पसंद करते हैं। फैंस आज भी उन्हें कपिल शर्मा के मंच पर मिस करते हैं। सुनील एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उनके एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल माचा दी है। सोशल प्लेटफॉर्म पर हमेशा ही फैंस हंसाने वाले कॉमेडियन सुनील सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं। 

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। सुनील ने पोस्ट में लिखा, 'काफी कुछ हो रहा है। सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं। आप सबसे 10-12 घंटों बाद मिलूंगा।' इस तस्वीर के कैप्शन में सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'एक ब्रेक की जरूरत है।'

सुनील ग्रोवर के इस पोस्ट पर लगातार फैंस के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। वहीं फैंस उनसे कई तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतना बड़ा ब्रेक। चांद पर जाकर आ सकते हैं फिर तो।' वहीं दूसरा यूजर लिखता है, 'भाई ये तो बहुत बड़ा ब्रेक है बिना बताए भी ले सकते थे।'

 

View this post on Instagram

No one finds me woman enough to challenge, still I accept the B/W challenge.

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on Jul 27, 2020 at 10:08pm PDT

बता दें कि कल रात को ब्रेक लेने के बाद आज सुबह ही सुनील ने एक तस्वीर शेयर करते हुए फिर से वापसी की है। उन्होंने अपने फेमस कैरेक्टर यानी गुत्थी की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी पसंद कर रहे हैं। फोटो पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस कटरीना फैफ लिखती हैं, 'आई लव यू।'

chat bot
आपका साथी