'बिग बॉस 14' विनर रूबीना दिलैक की लेटेस्ट तस्वीरों में खूबसूरती ने उड़ाए फैंस के होश, बोले- नजर ना लगे...

रूबीना दिलैक छोटे पर्दे की खूबसूरत अदाकाराओं में शामिल हैं जिन्होंने कुछ अलग तरह के किरदार निभाये हैं। अभिनय की दुनिया में आने से पहले रूबीना सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थीं। रूबीना सोशल मीडिया में भी काफी लोकप्रिय हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 08:02 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 08:30 AM (IST)
'बिग बॉस 14' विनर रूबीना दिलैक की लेटेस्ट तस्वीरों में खूबसूरती ने उड़ाए फैंस के होश, बोले- नजर ना लगे...
Bigg Boss 14 Winner Rubina Dilaik Looks So Beautiful. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की विनर रूबीना दिलैक छोटे पर्दे की एक जानी-मानी हस्ती हैं और उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। रूबीना सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। रूबीना की तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं और कमेंट करते हैं। सोमवार को रूबीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी चार तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक्ट्रेस ने परपल रंग का लहंगा और चोली पहनी हुई है। तस्वीरें किसी शूटिंग लोकेशन की लग रही हैं। रूबीना बैठी हुई हैं और हवा में उनकी जुल्फें उड़ रही हैं। कहीं मुस्कुराती तो कहीं खुद में खोई रूबीना काफी खूबसूरत दिख रही हैं। 

इन तस्वीरों पर कई फैंस ने कमेंट किये हैं। फैंस ने एक्ट्रेस को परफेक्ट बताते हुए लिखा कि उन्हें इतना परफेक्ट नहीं दिखना चाहिए। कुछ फैंस ने लिखा कि उन्हें किसी की नजर ना लगे। कई फैंस ने फायर की इमोजी बनाकर रूबीना के लुक्स की तारीफ की। कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो रूबीना की इन तस्वीरों को नागिन 6 से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने रूबीना से पूछा भी है कि क्या वो नागिन की शूटिंग कर रही हैं। बता दें, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एकता की अगली नागिन रूबीना हो सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

रूबीना ने पिछले साल बिग बॉस 14 का ताज अपने नाम किया था। शो में वो अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ शामिल हुई थीं। शो में रूबीना का सफर शानदार रहा था और उन्होंने अपने खेल से लोगों को खूब प्रभावित किया था। रूबीना कलर्स टीवी के शो शक्ति- अस्तित्व के एहसास की शो में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाकर काफी शोहरत हासिल की थी। रूबीना पलाश मुच्छल के डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट अर्द्ध से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। एक्टिंग में आने से पहले रूबीना सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थीं, मगर छोटी बहू के लिए ऑडिशन में चुनी जाने के बाद उनकी अभिनय यात्रा शुरू हो गयी थी। 2006 में रूबीना ने मिस शिमला का खिताब जीता था।

chat bot
आपका साथी