Bigg Boss 14: घर में बदले रिश्तों के समीकरण, राखी के निशाने पर अभिनव तो निक्की ने राहुल को किया नॉमिनेट

‘बिग बॉस 14’ में आज ‘बिग बॉस’ घरवालों को नॉमिनेशन टास्क देने वाले हैं जिसकी वजह से घर में रिश्तों के समीकरण बदलने वाले हैं। वैसे नॉमिनेशन टास्क के बाद अक्सर ही ऐसा देखा जाता है जब दो करीबी लोगों के बीच दूरी आने लगती है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 02:54 PM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 02:54 PM (IST)
Bigg Boss 14: घर में बदले रिश्तों के समीकरण, राखी के निशाने पर अभिनव तो निक्की ने राहुल को किया नॉमिनेट
Photo credit - Colors Instagram Account photo

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बिग बॉस 14’ में आज ‘बिग बॉस’ घरवालों को नॉमिनेशन टास्क देने वाले हैं जिसकी वजह से घर में रिश्तों के समीकरण बदलने वाले हैं। वैसे नॉमिनेशन टास्क के बाद अक्सर ही ऐसा देखा जाता है जब दो करीबी लोगों के बीच दूरी आने लगती है, बिग बॉस के घर में ये काफी आम बात है। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें घरवाले नॉमिनेशन की प्रक्रिया को फॉलो करते नज़र आ रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि निक्की, रुबीना से राहुल और अपनी दोस्ती को लेकर बात कर रही हैं तो वहीं देवोलीना और अली गोनी, निक्की तंबोली को लेकर डिस्कशन कर रहे हैं। इस दौरान देवोलीना, राहुल से भी निक्की को लेकर बात करती दिख रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि बिग बॉस घरवालों को एक कार्य देते हैं जिसमें उनके सामने एक किताब रखी होती है। अब कंटेस्टेंट को करना ये होगा कि जिस सदस्य को वो सुरक्षित करना चाहेंगे उसके नाम का पन्ना नहीं फाड़ेंगे और जिसे वो नॉमिनेट करना चाहेंगे उसके नाम का पन्ना फाड़ देंगे।

कलर्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि राहुल, अभिनव शुक्ला को ये कहते हुए नॉमिनेट करते हैं कि वो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। वहीं राखी, किताब के पन्ने पर अभिनव का नाम देखकर बुरी तरह रो रही हैं और कह रही हैं उन्होंने राखी का दिल बहुत दुखाया है। इनके अलावा निक्की तंबोली बातों से लग रहा है कि उन्होंने राहुल वैदय् को नॉमिनेट किया है। हालांकि निक्की ने किस का नाम लिया ये वीडियो में नहीं दिखाया गया है। अब ये तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद पता चलेगा कि आज कौन किसे नॉमिनेट करने वाला है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

chat bot
आपका साथी