Anita Hassanandani के पति ने शेयर किया क्यूट वीडियो, बच्चे के नाक देख एक्ट्रेस ने कहा कुछ ऐसा

हाल ही में रोहित रेड्डी ने अपने बेटे की पहली झलक भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कयर की थी। रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका और बेटे का हाथ नज़र आ रहा है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 03:08 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 03:08 PM (IST)
Anita Hassanandani के पति ने शेयर किया क्यूट वीडियो, बच्चे के नाक देख एक्ट्रेस ने कहा कुछ ऐसा
Anita Hassanandani Husband Rohit Reddy Shares A Cute Video From Hospita Actress Talka About His Son Nose

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं फेमस एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद उनका परिवार और फैंस बेहद खुश हैं। अनती ने 9 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे होने की खुशखबरी अनीता के पति रोहित रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए फैंस को दी थी। वहीं अब रोहित ने अस्पताल से अनीता का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बेटे को देखकर अनीता उनके नैन-नक्श के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)

अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये बेबी होने के तुरंत के बाद की है। वीडियो में रोहित और अनीता के सिरहाने खड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अनीता बेड पर लेटी हैं और बेटा उनकी गोद में है। बेड पर लेटे हुए अनीता अपने बच्चे को प्यार करती और उनके नैन-नक्श की तारीफ करती दिख रही हैं। वहीं अनीता अपने बेटे की नाम को लेकर भी बात करती नजर आ रही हैं।  इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा- 'कॉपी पेस्ट'... मालूम होता है कि वो अपने बच्चे नैन-नक्श खुद से मिलने की बात कर रहे हैं।' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही इस पर कमेंट कर वह अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

बता दें कि हाल ही में रोहित रेड्डी ने अपने बेटे की पहली झलक भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कयर की थी। रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका और बेटे का हाथ नज़र आ रहा है। फोटो में दिख रहा है कि बेटे ने पापा का हाथ बड़े प्यार से पकड़ रखा है। फोटो देखकर पता चल रहा है कि ये हॉस्पिटल की ही है।  

chat bot
आपका साथी