VIDEO : जब दीपिका के रणवीर का एक्‍स-ब्‍वॉयफ्रेंड से हो गया सामना

दीपिका पादुकोण अपने ब्‍वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ एक पार्टी में पहुंची थीं, तभी उनके एक्‍स-ब्‍वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी नजर आ गए। फिर जो हुआ, देखने लायक है।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 06:33 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 07:51 PM (IST)
VIDEO : जब दीपिका के रणवीर का एक्‍स-ब्‍वॉयफ्रेंड से हो गया सामना

मुंबई (जेएनएन)। बॉलीवुड के 'बाजीराव' यानी रणवीर सिंह और 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण का रोमांस इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले हफ्ते ही दीपिका ने कहा था कि न तो वे शादीशुदा हैं, न ही उन्होंने किसी से सगाई कर ली है। फिर भी दोनों हाल ही में एक पार्टी में साथ नजर आए। मगर मजे की बात ये है कि इसी पार्टी में दीपिका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी पहुंच गए और फिर जो हुआ काफी हंगामेदार था।

दीपिका ने किया ऐसा कमेंट, प्रेग्नेंट करीना को लग गया बुरा

जी हां, फिल्म निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए थे। इसी दौरान बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर और दीपिका के साथ ही उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर भी नजर आए। मगर ऐसा-वैसा कुछ नहीं हुआ, जैसा आप सोच रहे होंगे। बल्कि दोनों ने इस मौके पर न सिर्फ एक-दूसरे से बात की, बल्कि फ्लोर पर जमकर डांस भी किया और खूब हंगामा मचाया। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो क्लिप सामने आए हैं, जिसमें आप इसकी झलक देख सकते हैं।

Badtameez Dil with Ranbir Kapoor and Ranveer Singh! pic.twitter.com/1ar1A94iQo

— RanbirKapoor.Net (@RanbirKapoorFC) July 23, 2016

पिता की खातिर ट्विंकल ने किया ऐसा पलटवार, नसीरुद्दीन को पड़ा झुकना

Ranbir Kapoor and Ranveer Singh dancing to Jumma Chumma pic.twitter.com/08eADhV9Rb

— RanbirKapoor.Net (@RanbirKapoorFC) July 23, 2016

दीपिका भी इस मौके पर पूरे पार्टी मूड में नजर आई। गोल्डन ड्रेस में दीपिका की खूबसूरती देखने लायक थी। रणवीर उनका पीछा करते-करते यहां भी पहुंच गए। अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रणबीर ने भी पार्टी के लिए वक्त निकाला। वह भी ऐसी पार्टी के लिए, जहां उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पहले से अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर के साथ मौजूद थीं। पार्टी में इसके अलावा बॉलीवुड 'किंग' शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, जूही चावला, आलिया भट्ट, प्रीति जिंटा, श्रुति हासन जैसे सितारे मौजूद रहे।
chat bot
आपका साथी