जानिए, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका में कौन कमा रहा है ज्‍यादा

मौजूदा समय में बॉलीवुड के ये दोनों हीरोइनें हॉलीवुड में भी छाई हुई हैं। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर दोनों की ही प्रसिद्धि में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में दोनों फोर्ब्‍स की लिस्‍ट में भी जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Wed, 21 Sep 2016 01:05 PM (IST) Updated:Wed, 21 Sep 2016 04:17 PM (IST)
जानिए, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका में कौन कमा रहा है ज्‍यादा

मुंबई (जेएनएन)। अब वो समय गया, जब हीरोइनों को कई मामलों में हीरो से कमतर आंका जाता था। अब हीरोइनें भी किसी हीरो से कम नहीं हैं, बल्कि ये कहना उचित होगा कि अब वो खुद भी फिल्म की हीरो होती हैं। इसका ताजा उदाहरण सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'अकीरा' है और जहां तक बात प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की करें तो मौजूदा समय में बॉलीवुड के ये दोनों हीरोइनें हॉलीवुड में भी छाई हुई हैं।

पता है इस बार का बर्थडे करीना कपूर के लिए क्यों है और भी ज्यादा खास?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका और दीपिका दोनों की प्रसिद्धि में बढ़ोतरी हुई है। प्रियंका जहां 'क्वांटिको' सीरीज को लेकर दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, वहीं ड्वेन जानसन के साथ उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' भी आने वाली है। जबकि दीपिका भी विन डीजल के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'XXX: Return of Xander Cage' लेकर आ रही हैं।

अजय देवगन ने पहली बार पर्दे पर हीरोइन को इस तरह किया किस, देखें वीडियो

वहीं कमाई के मामले में भी प्रियंका और दीपिका ने हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी की गई लिस्ट में जगह बनाई है। अब भले ही दोनों के स्थान में अंतर हो, मगर फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, दीपिका 10 मिलियन डॉलर की इनकम के साथ दुनियाभर में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वालीं 10वीं एक्ट्रेस हैं। वहीं प्रियंका 11 मिलियन डॉलर के साथ दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वालीं 10 टीवी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। तो अब आप अच्छे से पता लगा सकते हैं कि प्रियंका और दीपिका में कौन ज्यादा कमा रहा है।

chat bot
आपका साथी