Sardar Box Office: 'कांतारा' के बाद अब कार्ती की 'सरदार' ने मचाया तहलका, 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Sardar Box Office पीएस-1 में स्पाइ के किरदार में नजर आये कार्ती ने सरदार में भी स्पाइ का रोल ही निभाया है बस कालखंड का फर्क है। पी मिथरन निर्देशित फिल्म ने दुनियाभर में अच्छी कमाई की है। फिल्म से चंकी पांडेय ने तमिल डेब्यू किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 08 Nov 2022 04:12 PM (IST) Updated:Tue, 08 Nov 2022 04:12 PM (IST)
Sardar Box Office: 'कांतारा' के बाद अब कार्ती की 'सरदार' ने मचाया तहलका, 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई
Sardar Box Office PS 1 Actor Karthi Film Sardar Crosses 100 Crores. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। कन्नड़ सिनेमा की फिल्म कांतारा हिंदी बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचा रही है। 60 करोड़ के पार पहुंच चुकी फिल्म से अब हिंदी बेल्ट में ही 100 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। कांतारा के कोहराम के बीच दक्षिण भारत की एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है। यह है तमिल फिल्म सरदार, जिसने 100 करोड़ का कलेक्शन वर्ल्डवाइड कर लिया है। 

पीएस मिथरन निर्देशित सरदार स्पाइ फिल्म है, जिसमें कार्ती ने डबल रोल निभाया है- एक स्पाइ और दूसरा पुलिस इंस्पेक्टर का। फिल्म में राशि खन्ना और राजिशा विजयन ने भी अहम किरदार निभाये हैं।

10 दिनों में कमा लिये थे 85 करोड़

21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 10 दिनों में 85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। मंगलवार को निर्माताओं की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, फिल्म 100 करोड़ का पड़ाव पार कर चुकी है। निर्देशक मिथरन ने सोशल मीडिया में यह जानकारी साझा की है।

यह भी पढ़ें: RRR Japan Box Office: जापान में बजा 'आरआरआर' का डंका, 'थ्री इडियट्स' का टूटा रिकॉर्ड, पढ़ें कितना रहा कलेक्शन

इस फिल्म से चंकी पांडेय ने तमिल डेब्यू किया है। कार्ती इससे पहले मणि रत्नम की फिल्म पोन्निइन सेल्वन पार्ट-1 में नजर आये थे। कार्ती ने इस फिल्म में चोल राजवंश के युवराज के स्पाइ और वारियर का रोल निभाया था। फिल्म के वो अकेले एक्टर ऐसे हैं, जिनके सीन पूरी स्टार कास्ट के साथ थे, चाहे वो विक्रम हों या ऐश्वर्या राय बच्चन या जयराम रवि या त्रिशा कृष्णन या फिर प्रकाश राज।

क्या हिंदी में भी रिलीज होगी सरदार?

पीएस-1 पैन इंडिया फिल्म है, जो तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी में भी रिलीज की गयी थी। वहीं, सरदार सिर्फ तमिल और तेलुगु में ही रिलीज की गयी है। फिल्म की हिंदी रिलीज को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। कार्ती ने कांतारा का तमिल ट्रेलर भी शेयर किया था।

यह भी पढ़ें: Kantara Box Office Collection: 'कंतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी बुलेट ट्रेन की रफ्तार, ताबड़तोड़ हो रही है कमाई

What a spectacular trailer… v happy to share it with you all dear ones. Best wishes to @shetty_rishab @hombalefilms @DreamWarriorpic and entire team.#KantaraTamil Trailer: https://t.co/wc1QRchhw5 #காந்தாரா— Karthi (@Karthi_Offl) October 12, 2022

कार्ती तमिल सिनेमा के लोकप्रिय सितारों में शामिल हैं। उनका पूरा नाम कार्तिक शिवकुमार है। कम लोग जानते हैं कि वो सूर्या के भाई हैं। सूर्या का नाम हिंदी दर्शकों के लिए नया नहीं है। कार्ती 2019 में आयी अपनी हिट फिल्म कैथी के लिए खूब चर्चा में रहे थे। अब इस फिल्म के हिंदी रीमेक भोला में अजय देवगन लीड रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में तब्बू भी अजय के साथ नजर आएंगी।

chat bot
आपका साथी